फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Avengers Endgame के इस वीडियो क्लिप से खुल सकता है फिल्म का राज, यहां देखें

Tue, 09 Apr 2019 09:44 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एवेंजर्स एंडगेम
विज्ञापन
एवेंजर्स एंडगेम 26 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले एवेंजर्स एंडगेम के मेकर्स ने सिनेमा कॉन इवेंट में फिल्म के शुरुआती 10 मिनट की स्क्रीनिंग की थी लेकिन उसे बाद मार्वल स्टूडियोज ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर शेयर भी कर दी।
विज्ञापन


इस क्लिप को देखन के बाद आपकी फिल्म के लिए जिज्ञासा और बढ़ जाएगी। वीडियो में दिखाया जा रहा है कि सभी सुपरहीरोज एक कमरे में हैं। सभी मिलकर प्लान बना रहे हैं कि सभी सुपरहीरो को कैसे वापस लाना है। कैप्टन मार्वल कहती है कि हमें थानोस से इन्फिनिटी स्टोन हासिल करके सभी सुपरहीरो को जिंदा करना होगा। इस पर ब्रूस बैनर कहते हैं कि हमारी संख्या बहुत कम है। ब्लैक विडो कहती हैं कि उन्हें उन सभी शहीदों को वापस लाने की कोशिश करनी चाहिए। इसपर ब्रूस बैनर कहते हैं कि क्या गारंटी है कि हम जीत जाएंगे।  हालांकि कैप्टन मार्वल उन्हें भरोसा दिलाती हैं कि इस बार वह उनके साथ हैं। ब्रूस उन्हें काउंटर करते हुए कहते हैं कि इस कमरे में मौजूद सभी लोग सुपरहीरो हैं, और अभी तक वो कहां थीं? इस पर कैप्टन मार्वल कहती है कि इस ब्रह्मांड में बहुत सारे ग्रह हैं अफसोस की उनके पास भी आप लोग नहीं थे। 

मार्वेल की अगली फिल्म एवेंजर्स-एंडगेम की कहानी वहां से शुरू होगी, जहां एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर में थानोस की मचाई तबाही खत्म रुक गई थी। पिछली फिल्म में थानोस ने धरती की आधी आबादी और बहुत सारे सुपरहीरोज मार दिए थे। दर्शकों को अब इंतजार है कि आगे क्या होगा? इस सवाल का जवाब दर्शकों को 26 अप्रैल को मिलेगा जब इस सीरीज की आखिरी फिल्म एवेंजर्स-एंड गेम रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें