फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैपर कार्डी बी ने पति के साथ मिलकर खरीद ली लगभग आधी सड़क, कीमत 1.38 करोड़

Mon, 08 Apr 2019 12:00 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ऑफसेट और कार्डी बी
विज्ञापन

अमेरिकी रैपर ऑफसेट और उनकी पत्नी कार्डी बी ने अटलांटा के एक उपनगर में लगभग आधी सड़क खरीद ली है। कहा जा रहा है कि यहां पर वह अपने लिए शानदान मेन्शन बनवा सकते हैं। 

विज्ञापन


डेलीमेल टीवी के अनुसार, इस कपल ने भूमि के एक टुकड़े के लिए लगभग 1.38 करोड़ रूपये का भुगतान किया है। इससे पहले भी उन्होंने जनवरी में कुछ अन्य सड़कों के लिए कथित तौर पर 33 लाख का भुगतान किया था।

संपत्ति के रिकॉर्ड के अनुसार कार्डी बी के पति ऑफसेट को 'मुख्य खरीदार' और कार्डी बी को 'अतिरिक्त खरीदार' के रूप में सूचीबद्ध किया गया था। बता दें बीते साल दिसंबर में रैपर कार्डी बी ने इंस्टा पर पोस्ट लिखकर बताया था कि उनकी और ऑफसेट की राहें जुदा हो गईं हैं और दोनों की तलाक लेने की योजना है। दोनों ने सितंबर 2017 में शादी रचाई थी और जुलाई 2018 में बेटी कल्चर के माता-पिता बने।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी कुछ दिन पहले ही रैपर कार्डी बी को एक वीडियो क्लिप पोस्ट करने के लिए काफी ट्रोल किया गया था। लोग इसे अश्लील बताकर आलोचना कर रहे थे।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें