एक तरफ जहां मार्वल स्टूडियो की फिल्म ‘अवेंजर्स: एंडगेम’ को लेकर हर दिन नई-नई कहानी थ्योरी सुनने को मिलती है, वहीं फिल्म के मेकर्स ने इसका दूसरा टीजर रिलीज कर दिया है। जी हां ‘अवेंजर्स: एंडगेम’ के नए टीजर को मेकर्स ने द अवेंजर्स के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। पता हो कि बीते साल फिल्म का पहला टीजर आया था जिसमें ‘अवेंजर्स: एंडगेम’के सभी सुपरहीरोज को अलग-अलग जगह भटका हुआ दिखाया गया था।
वहीं फिल्म के नए टीजर यानी दूसरे टीजर के देखकर कहा जा सकता है कि सभी सुपरहीरो थानोस का खात्मा करने के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। 30 सेकेंड का टीजर दर्शकों के दिलों को जीत लेगा। यह टीजर सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। इस टीजर में कैप्टन अमेरिका, थोर, रॉकेट, ब्लैक विडो, एंट-मैन और हॉकआई जैसे कई सुपरहीरो नजर आ रहे हैं। एंथोनी और जो रसो के निर्देशन में बन रही 'एवेंजर्स-4' अप्रैल में रिलीज होगी।