रॉबर्ट डाउनी जूनियर मार्वल की फिल्मों में वापसी कर रहे हैं, लेकिन आयरन मैन के रूप में नहीं। वह 2026 में रिलीज होने वाली 'एवेंजर्स: डूम्सडे' में खलनायक विक्टर वॉन डूम या डॉक्टर डूम की भूमिका निभाएंगे। अगर एमसीयू में डाउनी की वापसी प्रशंसकों के लिए पर्याप्त उत्साहवर्धक नहीं थी, तो भविष्य में और भी कुछ हो सकता है। कथित तौर पर, रुसो ब्रदर्स द्वारा निर्देशित 'एवेंजर्स 5' में एक भूमिका के लिए धनुष से शुरुआती बातचीत चल रही है।
'एवेंजर्स 5' से जुड़ेंगे धनुष?
सोशल मीडिया पर चल रही चर्चा और मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, धनुष आगामी 'एवेंजर्स 5' में एमसीयू का हिस्सा बन सकते हैं। एमसीयू के लिए भारतीय चेहरे नए नहीं हैं। इससे पहले फरहान अख्तर लिमिटेड सीरीज 'मिस मार्वल' (2022) में एक छोटा सा किरदार निभा चुके हैं। इसमें मोहन कपूर भी सहायक भूमिका में थे। हरीश पटेल ने 'द इटरनल्स' (2021) में रिचर्ड मैडेन और एंजेलिना जोली जैसे सितारों के साथ अभिनय किया था।