जेम्स कैमरून की फिल्म ‘अवातर: द वे ऑफ वॉटर’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने विदेश में ही नहीं भारत में भी शानदार कलेक्शन किया है। फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं। यह ‘एवेंजर्स एंडगेम’ का रिकॉर्ड तोड़ते हुए भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई है। वहीं, अब खबर आ रही है कि फिल्म जल्द ओटीटी पर भी दस्तक देने के लिए तैयार है।