फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chris Evanss: इस दिलकश हसीना को डेट कर रहे 'कैप्टन अमेरिका', पोस्ट साझा कर खुद ही दिया हिंट

Sat, 07 Jan 2023 02:47 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कैप्टन अमेरिका फेम एक्टर क्रिस इवांस ने एक पोस्ट साझा की। इसके बाद लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि अभिनेता इवांस पुर्तगाल की अभिनेत्री अल्बा बपिस्ता को डेट कर रहे हैं।
विज्ञापन
Chris Evanss-Alba Baptista - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैप्टन अमेरिका फेम अभिनेता क्रिस इवांस इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में हैं। खबरों की मानें तो इवांस का दिल एक खूबसूरत अभिनेत्री पर आ गया है, जिसके बाद सुपरस्टार इवांस की लव स्टोरी को लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं। हकीकत तो यह है कि इस रिलेशनशिप को लेकर क्रिस इवांस ने खुद ही एक हिंट दिया। ऐसे में लोगों ने अनुमान लगाने शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन

Chris Evanss instagram post - फोटो : social media
इवांस ने पोस्ट साझा कर दिए हिंट
दरअसल, कैप्टन अमेरिका फेम एक्टर क्रिस इवांस ने एक पोस्ट साझा की है, जिसके बाद लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि वह पुर्तगाल की अभिनेत्री अल्बा बपिस्ता को डेट कर रहे हैं। क्रिस इवांस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो साझा किया। इस तस्वीर के एक हिस्से में क्रिस इवांस नजर आए तो दूसरे हिस्से में अल्बा बपिस्ता दिखीं।

यह भी पढ़ें- Shahrukh Khan: शाहरुख से सोशल मीडिया पर मांगा गया OTP, मिला यह शानदार जवाब, मुंबई पुलिस ने भी किया लाजवाब

Alba Baptista - फोटो : social media
पुर्तगाल से ताल्लुक रखती है अल्बा
बता दें कि अल्बा बपिस्ता पुर्तगाल की अभिनेत्री हैं। उन्होंने एक्टिंग में अपने करियर की शुरुआत साल 2014 में पुर्तगाली सीरीज Jardins Proibidos से की थी। इस समय अल्बा 25 की हैं। वह कई फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। बीते साल अल्बा नेटफ्लिक्स की सीरीज वॉरियर नन में भी दिखाई दी थीं। यह उनका अंग्रेजी फिल्म में डेब्यू था। 

यह भी पढ़ें- Bollywood Actress: जब कसरत करते हुए जिम ट्रेनर से लड़ गईं अभिनेत्रियों की आंखें, लिस्ट में आमिर की बेटी का नाम
विज्ञापन

Chris Evanss - फोटो : social media
क्रिस इवांस कर चुके हैं कई फिल्मों में अभिनय
वहीं, अभिनेता क्रिस इवांस का असली नाम बहुत कम लोग जानते हैं। अभिनेता का असली नाम क्रिस्टोफर रॉबर्ट है। इवांस 41 साल के हो चुके हैं। उन्होंने अभी तक एवेंजर्स, कैप्टन अमेरिका, फैंटास्टिक फॉर जैसी फिल्मों में काम किया है। क्रिस इवांस अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जाने जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें