फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moonbin: एस्ट्रो मेंबर मूनबिन का 25 साल की उम्र में निधन, अपने अपार्टमेंंट पर मृत पाए गए

Wed, 19 Apr 2023 11:37 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मूनबिन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
एस्ट्रो मेंबर मूनबिन का 25 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, के-पॉप आइडल सियोल के गंगनम-गु में अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए। एक दक्षिण कोरियाई मनोरंजन पोर्टल ने दावा किया है कि पुलिस अधिकारी मान रहे हैं कि मूनबिन ने आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

Tv Actress: ये हैं टीवी की मशहूर एक्ट्रेस, जिनके टैलेंट के आगे फीका पड़ गया प्लस साइज
 

मूनबिन - फोटो : सोशल मीडिया
मैनेजर ने पुलिस को दी जानकारी
अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट के अनुसार, मूनबिन 19 अप्रैल को रात करीब आठ बजकर 10 मिनट पर अपने घर में मृत पाए गए। जानकारी के मुताबिक घटना के बाद मैनेजर ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया। हालांकि, उनकी एजेंसी फैंटेगियो ने अभी तक सिंगर के मौत के बारे में कोई बयान जारी नहीं किया है।
Cinematograph Amendment Bill: कैबिनेट ने सिनेमैटोग्राफ बिल को दी मंजूरी, खुशी से झूम उठी पूरी फिल्म इंडस्ट्री
विज्ञापन

मूनबिन - फोटो : सोशल मीडिया
13 मई का कार्यक्रम हुआ रद्द
बता दें कि एस्ट्रो यूनिट मेंबर मूनबिन ने सान्हा के साथ अपनी वापसी की थी और वे एक फैन कॉन टूर की मेजबानी करने वाले थे। हालांकि, आयोजकों ने अब एक बयान जारी कर इस इवेंट के रद्द होने की सूचना दी है। आयोजकों ने कहा है, 'भारी मन से हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि 2023 मूनबॉन एंड सान्हा फैन कॉन टूर: जकार्ता में 13 मई को होने वाला डिफ्यूजन रद्द किया जाता है। लंबी चर्चा और विचार के बाद, हमें अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण इसे रद्द करना पड़ा।"
Rakhi Sawant: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने राखी सावंत को भेजा धमकी भरा ईमेल, लिखा- सलमान से दूर नहीं रहीं तो...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें