कहां किया जा सकेगा स्ट्रीम
वार्नर ब्रदर्स द्वारा रखी गई डिस्कवरी की प्रेस मीट के दौरान 'बिग बैंग थ्योरी' के स्पिन-ऑफ की घोषणा की गई है। इसके साथ ही यह भी बता दिया गया है कि नए बिग बैंग थ्योरी स्पिन-ऑफ को मैक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा, जो एचबीओ मैक्स और डिस्कवरी+ का प्लेटफॉर्म है। हालांकि, नई सीरीज की कहानी और कलाकारों के बारे में विवरण अभी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि स्पिन-ऑफ में एक नया कलाकार होगा।
Stree 2: राजकुमार-श्रद्धा की 'स्त्री 2' बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार, मेकर्स ने किया रिलीज डेट का एलान
क्या थी कहानी
बिग बैंग थ्योरी को चक लॉरे और बिल प्रडी द्वारा सह-निर्मित किया गया था। 2007 से 2019 तक प्रसारित हुए इस शो ने लोगों तक चार अजीबोगरीब दोस्तों की कहानी को पहुंचाया। कहानी इन्हीं चार दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती थी। 'बिग बैंग थ्योरी' में जॉनी गेल्की, जिम पार्सन्स, कैली कुओको, साइमन हेलबर्ग, कुणाल नय्यर, मेलिसा राउच, मयिम बालिक और केविन सुस्मान जैसे कलाकार शामिल थे।