फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arnold-Maria divorce:अर्नाल्ड श्वार्जेनेगर का पत्नी मारिया से हुआ तलाक, घर की मेड से अफेयर के बाद टूटा था रिश्ता

Thu, 30 Dec 2021 11:19 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Arnold Schwarzenegger and Maria Shriver divorce - फोटो : pagesix/insta
विज्ञापन

हॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अर्नाल्ड श्वार्जेनेगर और उनकी वाइफ मारिया श्राइवर का 10 दस साल की लंबी प्रक्रिया चलने के बाद आधिकारिक तौर पर तलाक हो गया है। इन दोनों ने साल 1986 में शादी की थी, लेकिन  अर्नाल्ड और उनकी वाइफ ने 10 साल पहले अपनी 25 साल लंबी चली शादी को तोड़ने के लिए कैलिफोर्निया के पूर्व गवर्नर के समक्ष अपनी याचिका दायर की थी। आखिरकार मंगलवार को लॉस एंजेलिस के एक कोर्ट में दोनों के तलाक पर आधिकारिक मुहर लग गई और 35 साल लंबी शादी 10 साल तक चली प्रक्रिया के बाद टूट गई।

विज्ञापन

मारिया-अर्नाल्ड ने इस वजह से लिया तलाक-
अर्नाल्ड और मारिया श्राइवर ने 1986 में एक दूसरे से शादी की थी लेकिन जब एक समय पर अर्नाल्ड ने इस बात का खुलासा किया कि उनकी घरेलू स्टाफ की एक मेड के साथ से एक बच्चे का जन्म हुआ है। इसके बाद मारिया और अर्नाल्ड के बीच रिश्ते बिगड़ गए और उन्होंने साल 2011 में तलाक के लिए अर्जी दी थी। दोनों ने चुपचाप एक दूसरे पर किसी भी तरह के आरोप लगाए बिना सहमति से अपने तलाक की प्रक्रिया को पूरा किया। हालांकि अलगाव के बाद भी फैमिली गैदरिंग, और बच्चों के लिए दोनों को एक साथ देखा जाता रहा है। 
विज्ञापन

शायद यह अब तक की सबसे लंबी तलाक की प्रक्रिया रही है हालांकि यह बात यह स्पष्ट नहीं हुई है कि तलाक की प्रक्रिया में इतना समय क्यों लगा। 2011 में तलाक की अर्जी दी गई थी, जून में कोर्ट की प्रक्रिया शुरू हो कई थी लेकिन किसी भी तरह की सार्वजनिक कार्रवाई नहीं हुई थी। प्रॉपर्टी सेटरमेंट और लेन-देन संबंधी सभी बातों को गोपनीय रखा गया है। फिलहाल दोनें के बच्चे अब बड़े हो गए हैं, इसलिए कस्टडी केस या फिर आर्थिक रूप से बच्चों की देखभाल संबंधी किसी तरह की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें