फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ant-Man and The Wasp Quantumania: मार्वल पर चढ़ा भारतीय संस्कृति का खुमार, लड्डू-नारियल से फिल्म का प्रचार

Tue, 07 Feb 2023 12:31 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मार्वल स्टूडियो ने हाल ही में अपने नए फेज के शुभारंभ का एलान करते हुए आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ पोस्ट साझा की हैं।  मार्वल्स के द्वारा की गई इन पोस्ट्स में भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली है।
विज्ञापन
'एंट-मैन एंड द वास्प: क्वांटुमेनिया - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड फिल्मी दुनिया की सबसे बड़ी सुपरहीरो फ्रेंचाइजी के मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स का क्रेज विदेशों के साथ-साथ भारत में भी भरपूर देखने को मिलता है। ऐसे हॉलीवुड को पसंद करने वाले भारतीय दर्शकों के बीच मार्वल स्टूडियोज में बनने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है और इनकी फिल्मों को दर्शकों द्वारा हमेशा खूब प्यार भी मिला है। यह बात मार्वल स्टूडियोज के मेकर्स को भी पता है, इसलिए इस बार भारतीय दर्शकों को लुभाने के लिए वे लोग अनोखे ढंग से अपनी नई फिल्म 'एंट-मैन एंड द वास्प: क्वांटुमेनिया' का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।    

विज्ञापन

एंट-मैन एंड द वास्प: क्वांटुमेनिया - फोटो : social media
मार्वल स्टूडियो ने हाल ही में अपने नए फेज के शुभारंभ का एलान करते हुए आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ पोस्ट साझा की हैं।  मार्वल्स के द्वारा की गई इन पोस्ट्स में भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली है। दअरसल, इस सभी पोस्ट में वे चीजें दिखाई गई हैं, जो हमारी भारतीय संस्कृति में किसी भी शुभ घड़ी में हमारे द्वारा इस्तेमाल या प्रसाद रूप में ग्रहण की जाती हैं। दिमाग में बहुत कुछ दिलचस्प जाग उठा क्या....? अगर हां तो ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है..हम आपको बता देते हैं कि आखिर मार्वल ने ऐसा क्या स्पेशल किया है..आइए देखते हैं मार्वल इंडिया द्वारा किए गए पोस्ट..

एंट-मैन एंड द वास्प: क्वांटुमेनिया - फोटो : social media
मार्वल स्टूडियो द्वारा साझा किए गए इन पोस्ट्स में किसी में लड्डू, किसी में दही-शक्कर और एक में कच्चा नारियल दिखाया गया है। इन तीनों पोस्ट्स में ऊपर की तरफ 'फेज 5' का शुभारंभ लिखा है और पोस्ट के साथ निर्माताओं ने लिखा, 'आ रहे हैं होप आप लोग फेज 5 की धमाकेदार शुरुआत करेंगे! 17 फरवरी को अपने नजदीकी सिनेमाघरों में मार्वल स्टूडियोज की एंट-मैन एंड द वास्प: क्वांटुमेनिया देखने के लिए तैयार हो जाइए।' मार्वल की इन पोस्ट में लड्डू से लेकर नारियल तक एमसीयू के फेज 5 की शुरुआत के शुभारंभ के कारण दिखाया गया है। क्योंकि  भारत में जब हम  किसी अच्छे काम की शुरुआत करते हैं तो लड्डू या किसी मीठी चीज से करते हैं।
Pathaan: पठान बन धमाल मचाने वाले शाहरुख के फैन हुए हंसल मेहता, बोले- अच्छे फिल्म को ज्यादा देर नहीं रोक सकते
विज्ञापन

एंट-मैन - फोटो : सोशल मीडिया
'एंट-मैन एंड द वास्प: क्वांटुमेनिया' से मार्वल अपने यूनिवर्स को और बड़ा करने की शुरुआत कर रहा है। निर्माता स्टीफन ब्रॉसार्ड के मुताबिक, 'क्वांटम रियल्म उतना ही बड़ा आइडिया है, जितना कि एमसीयू की को भी अन्य दुनिया है। यह अपने आप में एक दुनिया है जो डॉक्टर स्ट्रेंज में असगार्ड या वाकांडा या रहस्यवादी कलाओं की दुनिया के विपरीत नहीं है।' मार्वल की यह नई फिल्म 17 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
Kiara Sidharth Wedding Live: लाल नहीं पिंक लहंगे में दुल्हनिया बनेंगी कियारा, रॉयल वेडिंग में यह भी होगा खास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें