कैंसर की आशंका के चलते ऑपरेशन से अपने स्तन हटवाने के बाद हॉलीवुड
अभिनेत्री एंजेलिना जोली अपने साथी ब्रैड पिट की फिल्म ‘वर्ल्ड वार जेड’ के
प्रीमियर में पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आईं।
स्तन आपरेशन के
बाद एंजलीना ने आम लोगों और मीडिया से दूरी बना रखी थी। यह पहला मौका था जब
एंजलीना किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर आयीं।
जोली और पिट
दोनों एक-दूसरे के साथ काफी खुश दिख रहे थे। इस मौके पर उन्होंने फोटो सेशन
भी कराया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उनका जबर्दस्त स्वागत किया।