फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nick Cannon: 12वें बच्चे के पिता बने 'द मास्क्ड सिंगर' के होस्ट निक कैनन, कहा- 85 साल की उम्र तक...

Sun, 26 Feb 2023 11:45 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अमेरिकी टीवी द मास्क्ड सिंगर  होस्ट निक कैनन एक बार फिर से पिता बने हैं। उन्होंने हाल ही में 12वें बच्चे का स्वागत किया है। जिसको लेकर उन्होंने खुशी जताई है। 
विज्ञापन
nick cannon - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी टीवी द मास्क्ड सिंगर  होस्ट निक कैनन एक बार फिर से पिता बने हैं। उन्होंने हाल ही में अपने 12वें बच्चे का दुनिया में स्वागत किया। निक कैनन 42 साल के हो गए हैं और उन्हें 12 बच्चे होने से किसी भी प्रकार की समस्या नहीं है। उन्हें अपने 12वें बच्चे के होने पर बेहद खुशी है। 

विज्ञापन


85 साल तक हो सकते हैं और बच्चे
दरअसल, बच्चों को लेकर बात करते हुए निक कैनन ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि यह सिलसिला कब खत्म होगा। फिलहाल यह तो भगवान ही तय करेंगे। उन्होंने कहा कि मेरे दोनों हाथ भर चुके हैं और मैं अपने काम को लेकर काफी ज्यादा फोक्स्ड हूं। लेकिन मैं जब 85 साल का हो जाऊंगा तो हो सकता है कि उस वक्त तक मेरे और भी बच्चे हों। 

Sriti Jha: अदाकारी में बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी मात देती हैं सृति झा, करोड़ों में खेलती हैं आपकी प्यारी 'प्रज्ञा'
विज्ञापन


आपको बता दें कि साल 2022 में कैनन पांच बच्चों के पिता बने थे। इसके बाद हाल ही में उन्होंने अपने 12वें बच्चे का वेलकम किया है। जानकारी के मुताबिक 2022 की जुलाई में लीजेंडरी लव कैनन का जन्म हुआ था। इसके बाद लानिशा कोल ने सितंबर में ओनिक्स आइस कोल कैनन नामक बच्चे को जन्म दिया था। 
विज्ञापन


पहली पत्नी से हैं जुड़वा बच्चे
बता दें कि निक कैनन की पत्नी एब्बी डे ला रोजा ने साल 2021 में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। वहीं, निक कैनन अपनी एक्स वाइफ मारिया कैरी के भी जुड़वा बच्चों के पिता हैं। आपको बता दें कि साल 2008 में दोनों की शादी हुई थी, जिसके बाद 2016 में दोनों का तलाक हो गया था। फिलहाल, अपने 12वें बच्चे को लेकर निक कैनन काफी चर्चा में हैं।

Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने ली 'सेल्फी' के फ्लॉप होने की जिम्मेदारी? बोले- दर्शकों की नब्ज पकड़ने में हुई चूक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें