फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Michael Jackson: माइकल जैक्सन से जुड़े यौन मामलों में फिर से होगी सुनवाई, मौत के बाद बंद हो गया था केस

Sun, 20 Aug 2023 09:42 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

माइकल जैक्सन और विवादों का चोली-दामन का साथ रहा है। आलम ये है कि उनकी मौत के इतने साल के बाद भी उनसे जुड़ा कोई न कोई विवाद सामने आता ही रहता है।
विज्ञापन
1 of 5
माइकल जैक्सन - फोटो : सोशल मीडिया
किंग ऑफ पॉप के नाम से मशहूर माइकल जैक्सन के जून 2009 में हुए अचानक निधन ने पूरी दुनिया में उनके प्रशंसकों को हैरानी में डाल दिया था। माइकल जैक्सन और विवादों का चोली-दामन का साथ रहा है। आलम ये है कि उनकी मौत के इतने साल के बाद भी उनसे जुड़ा कोई न कोई विवाद सामने आता ही रहता है। 
विज्ञापन

2 of 5
माइकल जैक्सन - फोटो : Social Media
फेमस 'पॉप किंग' माइकल जैक्सन को साल 2000 के दशक की शुरुआत में यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना करना पड़ा था। उन पर उनकी टीम के ही पुरुषों और महिलाओं के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने का आरोप था। साल 2009 में सिंगर की मौत के बाद यौन उत्पीड़न से संबंधित उनकी फाइलें बंद कर दी गई थीं, लेकिन अब एक बार फिर उनके खिलाफ लगे आरोप में मुकदमा चलाया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
माइकल जैक्सन - फोटो : सोर्स: michaeljackson.com
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिपोर्ट के अनुसार, दो लोगों ने दावा किया कि माइकल जैक्सन ने उस समय उनका यौन शोषण किया था जब वे बच्चे थे। कैलिफोर्निया की एक अपील अदालत ने शुक्रवार 18 अगस्त को फैसला सुनाया कि वे दिवंगत सिंगर के स्वामित्व वाली कंपनियों के खिलाफ मुकदमे को आगे बढ़ा सकते हैं। बता दें कि, कैलिफोर्निया कोर्ट ऑफ अपील ने दिवंगत 'किंग ऑफ पॉप' की प्रोडक्शन कंपनी के खिलाफ दो मुकदमों को पुनर्जीवित किया, जिसमें दो लोगों जेम्स सेफचुक और वेड रॉबसन की तरफ से आरोप लगाए गए थे।

4 of 5
माइकल जैक्सन
इससे पहले सेफचुक और रॉबसन ने माइकल की कंपनी एमजेजे प्रोडक्शंस पर मुकदमा दायर किया था, लेकिन उनके मुकदमे को लॉस एंजिल्स काउंटी सुपीरियर कोर्ट के जज ने खारिज कर दिया था। उनका कहना था कि कंपनी दोनों वादियों के प्रति उत्तरदायी नहीं है। हालांकि, तब से दो सालों में कैलिफोर्निया कोर्ट ऑफ अपील फॉर सेकेंड डिस्ट्रिक्ट की उच्च अदालत ने उस फैसले को पलट दिया।

 यह भी पढ़ें: किसी को पसंद इडली तो कोई फलों का दीवाना, हेल्दी रहने के लिए नाश्ते में क्या लेते हैं सितारे
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
माइकल जैक्सन - फोटो : सोर्स: michaeljackson.com
जैक्सन अमेरिकी पॉप गायकी और मनोरंजन की दुनिया के सबसे लोकप्रिय सितारे बनकर उभरे थे। इन्हें किंग ऑफ पॉप भी कहा जाता है। 25 जून 2009 को लॉस एंजिल्स स्थित अपने घर में दिल का दौरा पड़ने से माइकल जैक्सन का निधन हो गया।

 यह भी पढ़ें: सलमान खान का फिल्म 'टाइगर 3' से कटरीना कैफ का डांसिंग वीडियो लीक, फैंस बोले- माशाअल्लाह फिर से
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें