फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकन गायक जॉन लेजेंड का ईशा अंबानी को खास तोहफा, 'ऑल ऑफ मी' गाकर लूटी महफिल

Mon, 24 Sep 2018 02:35 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की बीते शुक्रवार को बिजनेसमैन अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से सगाई हो गई है। जल्द ही यह दोनों शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं। सगाई का खास आयोजन इटली में किया गया। इस मौके पर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक, कई सितारों का मेला लगा रहा। कुछ खास कलाकारों ने तो ईशा अंबानी की सगाई में परफॉर्मेंस भी दी। इन्हीं सबके बीच जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वह अमेरिकी गायक जॉन लेजेंड हैं।
विज्ञापन


जी हां ईशा अंबानी की सगाई में गायक जॉन लेजेंड ने उस समय महफिल को और भी शानदार बना दिया जब उन्होंने अपनी बेहद खूबसूरत आवाज में 'ऑल ऑफ मी' गाना गाया। पियानो की धुन में जॉन लेजेंड का यह गाना काफी चर्चा में है। गाना गाते हुए उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया है।
'ऑल ऑफ मी' गाना गाते हुए जॉन लेजेंड के इस वीडियो को वायरल बिरयानी नाम के इंस्टाग्राम हैंडल ने अपने पेज पर शेयर किया है। इस वीडियो को कई लोग पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि जॉन लेजेंड के गानों के दीवाने पूरी दुनिया में हैं। अपने गानों के लिए उन्हें 10 बार ग्रैमी अवार्ड से नवाजा जा चुका है। साथ ही साल 2015 में वह ऑस्क अवार्ड भी हासिल कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें