फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेम्स बॉन्ड के करिश्माई अभिनेताओं को करीब से जानिए

विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया में अब तक जितना सिनेमा बना है, जेम्स बॉन्ड उनमें सबसे करिश्माई सिनेमा है। इसका जादू जिसके सिर चढ़ता है, वह पागलों की तरह इसके पीछे भागता है। इस प्रभाव की कई वजहों में सबसे अहम वजह इस चामत्कारिक फिल्म शृंखला के छह हीरो हैं।
विज्ञापन


जेम्स बॉन्ड की 24वीं फिल्म 'स्पेक्टर' 20 नवंबर यानि इस शुक्रवार को भारत मे रिलीज हो रही है। इसमें एक बार फिर आपके सामने डेनियल क्रेग बॉन्ड के रूप में आपके सामने होंगे। साल 1968 में जन्मे डेनियल क्रेग ने लंबे समय तक टीवी जगत में काम किया है। कहा जाता है कि जब जेम्स बॉन्ड की फिल्मों को बंद करने की सलाह दी जा रही थी, तब क्रेग ने इस किरदार को नया जन्म दिया।

डेनियल ने इक्कसवी सदी के जेम्स को पर्दे पर सही ढंग से उतारा और खुद के स्टंट्स करके लोगों के दिलों पर राज किया। डेनियल ने 2006 में कैसिनो रॉयल से जेम्स बॉन्ड किरदार को जीना शुरू किया। हर तरह के खतरों से खेल जाने वाला जेम्स, हर औरत के दिल को जीत लेने वाले जेम्स की भूमिका के साथ डेनियल ने खूब इंसाफ किया। 2008 में क्वांटम ऑफ सोलेस, 2012 में स्काईफॉल सफल रहीं। अब स्पेक्टर सफलता के नए झंडे गाड़ रही है।
विज्ञापन

उपन्यास के बॉन्‍ड को फिल्म का बॉन्ड बनाया कॉनरी ने

क्या आपको पता है कि जेम्स बॉन्ड के किरदार को सबसे पहले पर्दे पर उतारने वाले एक्टर का क्या नाम था? उनका नाम सीन कॉनेरी था। जिस जमाने माना जा रहा था‌ कि बॉन्ड जैसे उपन्यास पर फिल्म बनाना समझदारी का काम नहीं है, इन्होंने अपने अभिनय के दम पर फिल्म को उपन्यास की लोकप्रियता से आगे पहुंचा दिया। उनका जन्म ब्रिटेन के एक मध्यम परिवार हुआ था। नेवी के अलावा वह ईंटें बनाना, लाइफगार्ड की नौकरी और यहां तक कि फ्रेंच पॉलिशर का भी काम किया।

इसी बीच उन्होंने अपनी बॉडी भी बनाई। बॉडी बनाते-बनाते उन्हें मॉडलिंग का चस्का लगा और साथ ही साथ उन्होंने थियेटर में काम भी करना शुरू कर दिया। 1962 में आई पहली फिल्म 'डॉ. नो' से 1971 में आई चौथी फिल्म डायमंड्स ऑर फॉरएवर तक कॉनरी ने बॉन्ड की भूमिका निभाई। 1963 में फ्रॉम रसिया विद लव, 1964 में गोल्डेन फिंगर, 1965 में थंडरबॉल और 1967 में यू ओनली लिव ट्वाइस की। इसके अलावा एक दूसरी कंपनी की बॉन्ड फिल्म नेवर से नेवर अगेन में भी इन्होंने बॉन्ड की भूमिका निभाई।

असल जिंदगी में कई भूमिकाएं निभाते हुए सीन कॉनरी कब एक माहिर कलाकार बन गए, उन्हें खुद भी पता नहीं चला। अब  उनका एक ऐसा लुक और ऑरा बन चुका था कि एल्बर्ट आर ब्रौकली और हैरी सैल्ट्जमैन जैसे निर्माता अपनी बॉन्ड सीरीज के लिए तलाश रहे थे। कॉनेरी को 1996 के गोलडेन ग्लोब्‍स अवॉर्ड में लाइफटेम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया। उनके नाम साल 2000 का नाइटहुड समेत कई अर्वाड्स और भी हैं।

बस एक फिल्म थे लेंजनबाय, पर छोड़ गए गहरी छाप

लोगों के ‌दिलों-दिमाग में जिस जमाने में जेम्स बॉन्ड का मतलब सीन कॉनेरी थे, उस दौर में ही उस भूमिका के लिए किसी और को जहन में बिठाना मुश्किल काम था। ऐसे में  जॉर्ज लेंजनबाय वो शख्सियत थे जिन्होंने जेम्स बॉन्ड के आगे की सीरिज को जीया। और ऐसा जिया कि लोग सीन कॉनेरी की जगह जॉर्ज का नाम ही अपनाने लगे।

जॉर्ज लेंजनबाय उस दौर के सबसे ज्यादा कमाने वाले मॉडलों में से एक थे। वो यूरोप में मॉडलिंग कर रहे थे, जब उन्हें निर्माता ब्रॉकली ने देखा और बॉन्ड की भूमिका निभाने का ऑफर दिया।

007 का किरदार उन्हें डॉरचेस्टर के एक होटल में ऑफर किया गया था। उनकी एनर्जी और लुक को बॉन्ड के रोल के लिए फिट माना गया। पर अन्य कलाकारों की तरह वो इस सीरिज के कई फिल्मों से नहीं जुड़ सके। मात्र एक बॉन्ड की मूवी करने के बाद उन्होंने सीरीज से हाथ खींच लिया। लेकिन उनकी एक ही फिल्म में की गई एक्टिंग के लोग दीवाने हैं। आज भी।

सबसे ज्यादा बार बॉन्ड बनने का अवार्ड रोजर मूर के पास है

रोजर मूर को जेम्स बॉन्ड के किरदार में और भी ज्यादा चालाकी भरने और तेज होने के लिए जाना जाता है। उन्होंने बॉन्ड के किरदार को वो एंगल दिया जो उनका अपना था। लंदन में जन्मे मूर एक ऐनिमेशन स्टूडियो में काम करते थे। वो शॉर्ट फिल्मों में बैकस्टेज काम करते हुए रॉयल अकादमी ऑफ ड्रमैटिक आर्ट्स में पढ़ने चले गए। बाद में उन्होंने टीवी और स्टेज पर कई किरदारों को निभाया। जल्द ही उन्हें 1962 से 1969 तक द सेंट में काम करने का मौका मिला। इसके बाद वो घर-घर में प्रचलित हो गए।

साल 1968 में उन्हें जेम्स बॉन्ड के किरदार को पर्दे पर जीने का सुनहरा मौका मिला। लेकिन उन्होंने साल 1972 में इस किरदार के लिए हामी भरी। उनके बेहतर लुक्स, खुश कर देने वाली उपस्थिति और कमाल की टाइमिंग ने उनके खाते में एक दो नहीं पूरी सात जेम्स बॉन्ड की फिल्में डाली। 1973 में लाइव एंड लेट डाई, 1974 में द मैन विद द गोल्‍डेन गन, 1977 में द स्पाई हू लव्ड मी, 1979 में मूनरेकर, 1981 में फॉर योर आइज ओनली, 1983 ऑक्टोपसी और 1985 ए व्यू टू ए किल।

साल 2003 में उन्हें नाइटहुड की उपाधि मिली। इन सब से इतर हटकर उन्हें युनिसेफ से जुड़कर बच्चों के लिए अच्छे काम करने के लिए भी जाना जाता है।

उपन्यास वाले असली बॉन्ड को टिमोथी ने पर्दे पर उतारा

साल 1987 में 'द लिविंग डियलाइट्स' और 1989 में 'लाइसेंस टू किल' के जेम्स बॉन्ड, टिमोथी डाल्टन रहे। कहा जाता है कि इयान फ्लेमिंग ही वो अभिनेता हैं, जो असली जेम्स बॉन्ड (इयान फ्लेंमिंग का उपन्यास, जिस पर यह फिल्म आधारित है) की भूमिका को सबसे सही तरीके से जिए। टिमोथी ब्रिटेन के वेल्‍स के काउलिन बे में साल 1946 में जन्मे थे। उन्होंने रॉयल अकादमी ऑफ ड्रमैटिक आर्ट में ट्रेनिंग ली थी और तभी से स्टेज पर काम करने लगे थे।

उन्हें स्टेज पर अपनी उप‌स्थिति दर्ज कराने के लिए जाना जाता था। साल 1968 में टिमोथी को जेम्स बॉन्ड ऑफर की गई थी। लेकिन उन्होंने इस रोल को इसलिए मना कर दिया क्योंकि वो तब महज 25 साल के थे। साल 1987 में वो बॉन्ड के सिगनेचर टक्सीडो में वाले लुक में खुद को बिठा सके और इस तरह महानतम सीरिज के चौथे एक्टर बन गए। उन्होंने सीरिज की दो ऐसी फिल्में की जिसमें बॉन्ड के संजीदा पक्ष को ज्यादा दिखाया गया था, उनके मादक रूप को कम।
विज्ञापन

हाई-टेक्नॉलोजी यूग आने के बाद ब्रॉसनेन संभाली बॉन्‍ड बनने की जिम्मेदारी

पीयर्स ब्रॉसनेन ऐसे अभिनेता, जिन्हें इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने साल 2003 में ब्रिटिश फिल्म इंडस्ट्री में जबरदस्त योगदान के लिए ओबीई अवॉर्ड से सम्मानित किया। पीयर्स को जेम्स बॉन्ड के किरदार को हमेशा जिवंत अपील देने के लिए याद किया जाता है। उन्होंने इस महान रोल के साथ हाई-टेक्नॉलोजी के आ जाने के बाद इंसाफ किया। वो साल 1953 में आयरलैंड में जन्मे थे।

एक जाना-माना और लंबा फिल्मी करियर बनाने से पहले वो सर्किस में काम करते थे। लंदन में उन्हें द रेड डेविल बैटरी साइन नाम की फिल्म करने के दौरान बॉन्ड बनने का मौका मिला। उन्होंने 1995 गोल्डेनआई, 1997 टुमारो नेवर डाई, 1999 दि वर्ल्ड इज नॉट इनफ और 2002 में डाई एनअदर डे में बॉन्ड बने। बाद में उन्होंने कसैंड्रा हैरिस से शादी रचा ली जो बॉन्ड सीरीज में बॉन्ड गर्ल की भ‌ूमिका निभा चुकी थी। और डेनियल की ‌जिम्मेदारी का कुशलता से निर्वहन कर रहे हैं। (जानकारी स्रोतः जेम्स बॉन्ड की आधिकारिक वेबसाइट 007.com)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें