फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशहूर अभिनेता ने किया खुलासा, वह हैं एचआईवी के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी टीवी जगत के सबसे ज्यादा पंसदीदा और कमाऊ एक्टर्स में से एक चार्ली शीन ने एक टीवी चैट शो पर खुलासा किया है कि वे एचआईवी से संक्रमित हैं।
विज्ञापन


50 साल के इस हीरो की सेहत को लेकर पिछले कई महीनों से अफवाहें उड़ रही थीं और अब उन्होंने खुद एनबीसी चैनल के एक लाइव प्रोग्राम 'टुडे' पर इस बात की पुष्टी कर दी कि उन्हें एचआईवी है।

चार्ली ने बताया कि उन्हें चार साल पहले अपनी इस बीमारी का पता चला था और उन्होंने यह खुलासा इसलिए किया है ताकि उन्हें और ब्लैकमेल न किया जा पाए।

दरअसल, चार्ली ने बीमारी की जांच कराई थी तो उन्हें लगा था कि वे जांच करने वालों पर विश्वास कर पाएंगे और वे इस बात को बाहर नहीं आने देंगे लेकिन इस कारण उन्हें ब्लैकमेलिंग का शिकार होना पड़ा।
विज्ञापन


चार्ली को उनका मुंह बंद रखने के लिए 10 मिलियन डॉलर चुकाने पड़े।

अपनों ने ही किया ब्लैकमेल, देनी पड़ी मोटी रकम

चार्ली ने शो पर कहा कि उन्होंने यह खुलासा इसलिए किया है ताकि उनकी साख पर हो रहे इतने हमलों और अटकलों पर रोक ला सकें और खुद को इस ब्लैकमेलिंग से बचा सकें।

चार्ली ने कहा, ''मैं आज खुद को इस जेल से रिहा कर रहा हूं। मैंने उन लोगों पर विश्वास किया था। वे मेरे खास लोग थे लेकिन उन्होंने मेरी मजबूरी का फायदा उठाया।''

चार्ली ने कबूल किया कि उन्हें बीमारी का पता तो चार साल पहले ही लग गया था लेकिन वे नहीं जानते कि उन्हें यह संक्रमण कैसे हुआ।

उन्होंने बताया, ''ये बहुत कठिन तीन शब्द हैं जिन्हें कबूल करना मुश्किल है। इसकी शुरुआत हुई थी तेज सिरदर्द से। मुझे लगा था मुझे ब्रेन ट्यूमर है। मुझे लगा सब खत्म हो जाएगा।''

5000 महिलाओं के साथ बनाए हैं संबंध

चार्ली ने खुद 5000 महिलाओं के साथ सेक्स करने की बात कबूल की है लेकिन वे कहते हैं कि यह नामुमकिन है कि उन्होंने किसी और को भी संक्रमित किया हो।

हालांकि उन पर कई कानूनी मामले दर्ज हुए थे क्योंकि अमेरिका के 35 स्टेट्स में किसी को एचआईवे से संक्रमित करना एक अपराध है।

इन 5000 महिलाओं में पोर्न स्टार्स, वेश्याएं, स्ट्रीपर्स और जगह जगह संगीत प्रस्तुत करे वाले ग्रुप के साथ जाने वाली युवतियां हैं। एक वेश्या ने चार्ली के बाथरूम में उनकी दवाईयां देखी थी और वो भी उन लोगों में से एक थी जिसने उन्हें ब्लैकमेल किया।

चार्ली से शो पर पूछा गया कि क्या अब भी वे उसे पैसे देंगे तो चार्ली ने मना कर दिया।

पूर्व पत्नियों को भी थी बीमारी की खबर

चार्ली पांच बच्चों के पिता हैं और 2011 से अपनी बीमारी के चलते खबरों में रहे हैं। चार्ली की पूर्व पत्नियों में जेम्स बॉन्ड फिल्म की हीरोइन रहीं डेनिस रिचर्ड्स और एक्ट्रेस ब्रूक मुलर शामिल हैं जिन्हें इसके बारे में कुछ वक्त से पता था।

उन्होंने अपने बच्चों की भी जांच कराई है और कोई भी एचआईवी पॉजिटिव नहीं है।

चार्ली कहते हैं,''मेरे ऊपर जिम्मेदारी है खुद को सुधारने की और दूसरों की मदद करने की। आशा करता हूं कि जो आज मैंने किया उससे लोगों को हिम्मत मिलेगी और वे आगे बढ़ कर मुझसे कहेंगे, धन्यवाद चार्ली।''
विज्ञापन

नशे की लत के शिकार चार्ली

आजकल नई दवाएं आ गई हैं जिसका मतलब है कि एचआईवी संक्रमित के लिए मौत ही आखिरी रास्ता नहीं है बल्कि उपचार के बाद वे भी साधारण जिंदगी जी सकता है। चार्ली दिन में चार दवाएं लेते हैं और उनके डॉक्टर ने पुष्टी की है कि उन्हें एड्स नहीं है।

चार्ली एक समय पर ड्रग्स और शराब की बहुत बुरी लत थी। चार्ली कहते हैं कि उन्होंने ड्रग्स लेना तो छोड़ दिया है लेकिन वे अभी भी शराब पीते हैं।

चार्ली अंग्रेजी टीवी सीरीज 'टू एंड अ हाफ मेन' में बहुत लोकप्रिय हुए थे और कमाल की बात यह है कि उसमें भी उनका किरदार ऐसा ही था जो कई लड़कियों के साथ संबंध बनाता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें