अकादमी पुरस्कार विजेता 83 वर्षीय अल पचीनो ने 29 वर्षीय प्रेमिका और फिल्म निर्माता नूर अल्फल्लाह ने बेटे को जन्म दिया है। कपल ने बच्चे का नाम रोमन पचिनो नाम रखा है। अल पचीनो इस उम्र में पिता बनने पर काफी खुश और एक्साइटेड हैं। बता दें कि पचीनो का यह चौथा बच्चा है।
पचीनो के मई के अंत में इस बात कि पुष्टि की थी कि उनका चौथा बच्चा इस दुनिया में आने वाला है। उनकी प्रेमिका अल्फल्लाह के साथ उनका यह पहला बच्चा होगा। पचीनो को पूर्व में बेवर्ली डी एंजेलो से 22 वर्षीय जुड़वां एंटोन और ओलिविया बच्चे हुए। वहीं, उनकी 33 वर्षीय बेटी जूली मैरी है।
पचिनो और अल्फल्लाह अप्रैल 2022 से रिलेशनशिप में हैं। इस जोड़ी ने पहली बार रोमांस की अफवाहें तब उड़ाईं जब उन्हें साथ में डिनर करते हुए देखा गया था। अल्फल्लाह ने कैलिफोर्निया लॉस एंजिल्स विश्वविद्यालय में अपनी पढ़ाई जारी रखने से पहले दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के सिनेमैटिक स्कूल ऑफ आर्ट्स से स्नातक की उपाधि प्राप्त की, जहां उन्होंने फिल्म और टीवी निर्माण में मास्टर डिग्री प्राप्त की।
अल्फल्लाह ने 2017 में उस समय सुर्खियां बटोरीं जब उन्होंने मिक जैगर के साथ डेटिंग शुरू की, जो उस समय 74 वर्ष के थे और वह 22 वर्ष की थीं। इससे पहले हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो ने अपने सातवें बच्चे का स्वागत किया था। रॉबर्ट डी नीरो ने दुनिया को चौंका दिया जब उन्होंने एक साक्षात्कार में घोषणा की कि उनका 'अभी-अभी बच्चा हुआ है।'
यह भी पढ़ें: मनीष पॉल की दिखी जबरदस्त अदाकारी, थोड़े से चूक गए सीरीज के निर्देशक