फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफ: तालिबान के कब्जे के बाद अफगान की मशहूर गायिका ने छोड़ा देश, बोलीं- कभी ना भुला देने वाली उन रातों...

Fri, 20 Aug 2021 11:21 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अर्याना सईद - फोटो : सोशल मीडिया
अफगानिस्तान पर हुए तालिबान के कब्जे के बाद से आए दिन इस पर होश उड़ा देने वाली खबरें सामने आ रही हैं। अफगानिस्तान में जहां एक तरफ लोग तालिबान का विरोध कर रहे हैं तो वहीं लोग देश छोड़ कर दूसरे देशों में जा रहे हैं। इस लिस्ट में अफगानिस्तान की पॉप स्टार अर्याना सईद का नाम भी शामिल है जो काबुल से अमेरिका जा पहुंची हैं।  

गायिका ने छोड़ा देश

अफगान द वॉयस की जज और गायिका अर्याना यूएस कार्गो जेट में बैठकर अपने देश को अलविदा कह दिया। इसकी तस्वीर अपने फैंस के साथ साझा करते हुए उन्होंने कहा कि, 'कभी ना भूला देने वाली उन रातों के बाद मैं ठीक हूं, जिंदा हूं। मैं दोहा, कातर पहुंच चुकी हूं और मुझे इंतजार है कि जल्द ही मैं इंस्ताबुल लौटूंगी। इस तस्वीर में अर्याना मुंह पर मास्क लगाए फ्लाइट में बैठी नजर आ रही हैं'।





 
विज्ञापन

2 of 5
अफगानी पॉप गायिका अर्याना सईद - फोटो : सोशल मीडिया
अफगानी पॉप गायिका ने छोड़ा देश

गायिका ने कहा कि, 'जब मैं घर पहुंच जाऊंगी जहां मेरा दिमाग शांत होगा तो बहुत सी ऐसी कहानियां हैं जो मैं आपसे बताना चाहूंगी'। बता दें कि अर्याना हमेशा से अफगान आर्मी की समर्थक रही हैं और तालिबान के कब्जे से पहले उन्होंने अफगान की फौज को अपना समर्थन दिखाया है।उन्होंने हासिब सईद से शादी की है जों कि प्रोड्यूसर है।वहीं फिल्म निर्देशक हसन फाजिली का कहना है कि उन्हें मुल्क के लोगों के साथ साथ इसकी संस्कृति और आंदोलनों की भी चिंता है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि, 'हम प्रार्थना करें कि देश के लोगों को कुछ नहीं होगा लेकिन ये तो तय है कि देश में फिल्म मेकिंग और आर्ट परफॉरमेंस पूरी तरह से खत्म हो जाएगा'।
 
विज्ञापन

3 of 5
तालिबान (फाइल) - फोटो : पीटीआई
बता दें कि तालिबान के कब्जे के बाद से राष्ट्रपति अशरफ गनी ने देश छोड़ दिया था। वहीं उनके जाने के बाद से ही बहुत से लोग देश छोड़कर भाग रहे हैं और दूसरे देशों में पनाह मांग रहे हैं। अफनागी महिलाएं तालिबानियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी कर रही हैं।

4 of 5
तालिबान - फोटो : twitter
दूसरी तरफ तालिबान का कहना है कि किसी को भी डरने की जरूरत नहीं हैं। हम सबकी सुरक्षा चाहते हैं और साथ ही हम हर राष्ट्र से दोस्ती करना चाहते हैं। महिलाओं को भी इस्लामिक कानून के तहत उनके अधिकार दिए जाएंगे जो भी  सही होगा। तालिबान के कब्जे के बाद से हर तरफ वहां के लोगों की सुरक्षा की प्रार्थना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अफगानिस्तान फिल्म इंडस्ट्री - फोटो : सोशल मीडिया
अफगानिस्तान में कई सालों से राजनीतिक परिवर्तनों के कारण सिनेमा जगत के विकास में काफी कमी आई है। एक लंबे ब्रेक के बाद अफगान सिनेमा ने 2001 में फिल्म जगत में कदम रखा था। इन सालों में फिल्म जगत में महिलाओं की भागेदारी काफी बढ़ गई थी।अफगानिस्तान में इन सालों में कई ऐसी मूवी बनाई गई, जिन्होंने लोगों की खूब वाह-वाही लूटी। 2003 में बनी अफगान मूवी 'ओसामा' ने गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीता। वहीं 2012 में बनी 'बुजकाशी बॉयज' को ऑस्कर के लिए नामांकित किया गया था। अब हर किसी के मन में ये ही सवाल है कि अफगानिस्तान में सिनेमा जगत का क्या होगा?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें