फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Reese Witherspoon: शादी के 12 साल बाद अलग होगें जिम टोथ और रीज विदरस्पून, साथ मिलकर करेंगे बेटे की परवरिश

Wed, 05 Apr 2023 05:07 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक्ट्रेस रीज विदरस्पून ने शादी के 11 साल बाद अपने पति से अलग होने का फैसला लिया है। फिलहाल, तलाक के बाद भी दोनों ने बेटे की परवरिश एक साथ मिलकर करेंगे।
विज्ञापन
रीज विदरस्पून , जिम टोथ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'बिग लिटिल लाइज' एक्ट्रेस रीज विदरस्पून ने शादी के 11 साल बाद अपने पति से अलग होने का फैसला लिया है। पिछले हफ्ते एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, शेयर की गई तस्वीरों में उनकी रिंग फिंगर से शादी की रिंग गायब थी। इतना ही नहीं एक्ट्रेस को एक इवेंट में भी स्पॉट किया गया है। इस दौरान भी एक्ट्रेस की उंगली खाली दिखाई दी। वहीं, जब इस बारे में उनसे पूछा गया तो एक्ट्रेस ने कुछ भी कहने से साफ मना कर दिया। 

विज्ञापन


24 मार्च को एक-दूसरे से तलाक लेने का किया फैसला
रीज विदरस्पून ने कहा कि यह उनका पर्सनल मामला है और वह इस मामले में कोई भी बात नहीं करना चाहती हैं। इवेंट में एक्ट्रेस नीले और सफेद चेक वाली शर्ट, सफेद पैंट और एक पुआल हैट पहनी हुई थीं। इसके साथ ही उन्होंने अपने इस लुक मैचिंग ब्राउन बेल्ट, हील्स और बैग कैरी के साथ पूरा किया था। शादी के 12वें  सालगिरह से एक दिन पहले रीज विदरस्पून और जिम टोथ ने 24 मार्च को एक दूसरे से तलाक लेने का फैसला किया।

बेटे की परवरिश करेंगे साथ
एक्ट्रेस ने कहा कि यह फैसला हमने बहुत सावधानी और सूझबूझ के साथ लिया है। एक-दूसरे से अलग होने का फैसला करना हमारे लिए काफी मुश्किल था। एक-दूसरे के साथ हमने लंबा वक्त गुजारा है। हम दोनों की एक साथ काफी यादें जुड़ी हुई हैं। हम उसका सम्मान करते हैं। इस बीच उन्होंने अपने बेटे की परवरिश को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि इस समय हमारे लिए हमारा बेटा बहुत महत्व रखता है।
विज्ञापन


2010 में रचाई थी शादी
बता दें कि कपल का 10 साल का एक बेटा है। फिलहाल, तलाक के बाद भी दोनों ने बेटे की परवरिश एक साथ करने का फैसला लिया है। दोनों ने अपने बेटे को दूर रखने का निर्णय लिया है। दोनों ने साल 2010 में शादी रचाई थी। हालांकि, अब दोनों ने तलाक ले लिया हैं,लेकिन अभी तक उन्होंने अपने तलाक की वजह नहीं बताई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  Citadel Premier: रेखा ने लूटी प्रियंका की महफिल, 'सिटाडेल' के प्रीमियर पर लगा हिंदी सिनेमा के सितारों का मेला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें