फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाया रिवेरा की ऑटोप्सी रिपोर्ट आई सामने, इस वजह से हुई थी अभिनेत्री की मौत

Wed, 15 Jul 2020 11:00 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नाया रिवेरा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

अमेरिकी अभिनेत्री नाया रिवेरा का शव सोमवार को कैलिफॉर्निया लेक में उनके लापता होने के पांच दिन बाद मिला। अब एक्ट्रेस की ऑटोप्सी रिपोर्ट सामने आई है जिसमें उनकी मौत, डूबने की वजह से बताई गई है।

विज्ञापन


वेंचुरा काउंटी मेडिकल एक्जामिनर के कार्यालय ने पुष्टि की है कि नाया रिवेरा की डूबने से मौत हुई है। अभिनेत्री का शव 13 जुलाई को दक्षिणी कैलिफोर्निया के पीरू झील में तैरता पाया गया था। कार्यालय ने 14 जुलाई को जारी किए गए बयान में कहा कि उनकी मौत दुर्घटनावश डूबने से हुई है।

ऑटोप्सी में किसी तरह की कोई दर्दनाक चोट या रोग की पहचान नहीं की गई है। इसके अलावा उनके शरीर में ड्रग्स या अल्कोहल  नहीं पाया गया है। ऑटोप्सी रिपोर्ट से साफ है कि अभिनेत्री की मौत डूबने की वजह से हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाया रिवेरा - फोटो : Social Media

बतौर पुलिस, नाया के बेटे ने बताया कि पहले रिवेरा ने नाव में चढ़ने में उसकी मदद की और जब 'उसने पीछे मुड़कर देखा तो वह पानी में गुम' हो गई।

पुलिस ने बयान जारी करते हुए बताया कि नाया रिवेरा अपने चार साल के बेटे के साथ किराए पर नाव लेकर स्विमिंग के लिए निकली थीं। काफी देर तक जब वह नाव लेकर वापस नहीं आईं तो इस बारे में पुलिस को जानकारी दी गई। जिस लेक साइड से उनकी लाश बरामद हुई वहां 8 जुलाई को उनका चार साल का बेटा Josey अकेले एक नाव पर मिला था।

रिवेरा को 2005 में फॉक्स चैनल पर आने वाले शो ग्ली में एक लेस्बियन टीन सैंटेना लोपेज के रोल से शोहरत मिली थी। यह शो 2009 से 2015 तक चला था।

पढ़ें - जॉनी डेप ने कोर्ट में कहा- जिस दिन पत्नी एंबर हर्ड ने पंच मारा था, ऐसा लगा जैसे 650 मिलियन डॉलर खो दिए हों

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें