फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी में सांस रोकेने का ये है अनोखा रिकॉर्ड, 'अवतार 2' में 'टाइटैनिक' की हीरोइन ने ली खास ट्रेनिंग

Wed, 28 Oct 2020 03:26 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

  • सोशल मीडिया अकाउंट से केट विंसलेट की एक तस्वीर साझा की गई है।
  • जेम्स कैमरन ने अपनी फिल्म 'अवतार' के दो सीक्वल एक साथ बनाने की शुरुआत पिछले साल ही की थी।
  • 'अवतार 2' के लिए जेम्स ने दिसंबर 2021 की तारीख तय की थी।
विज्ञापन
केट विंसलेट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्माता व निर्देशक जेम्स कैमरन अपनी वर्ष 2009 में आई फिल्म 'अवतार' का सीक्वल बनाने में दिन रात एक कर रहे हैं। उनके साथ ही फिल्म में काम करने वाले कलाकार भी चाहते हैं कि वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। इसका ही एक नमूना फिल्म में एक अहम भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री केट विंसलेट ने पेश किया है। निर्माताओं ने सेट से केट की एक सोशल मीडिया पर साझा की है जिसने इस फिल्म के लिए इंतजार कर रहे दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


फिल्म 'अवतार' के ही सोशल मीडिया अकाउंट से केट विंसलेट की एक तस्वीर साझा की गई है जिसमें केट पानी के अंदर शूटिंग करती हुई नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन में पानी के अंदर केट की क्षमता को भी बताया गया है। पोस्ट के कैप्शन में केट के उस बयान को लिखा गया है जो उन्होंने एक इंटरव्यू में दिया। 'मुझे सीखना पड़ा कि फिल्म 'अवतार' के अपने किरदार के लिए मैं किस तरह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकती हूं। और यह अनुभव मेरे लिए अतुल्य रहा। मैं पानी के अंदर सात मिनट और 14 सेकंड के लिए सांस रोक सकती हूं। यह तो एकदम पागलपन है।'

जेम्स कैमरन ने अपनी फिल्म 'अवतार' के दो सीक्वल एक साथ बनाने की शुरुआत पिछले साल ही की थी। उसी समय से केट विंसलेट ने भी अपने किरदार रोनल की तैयारी भी शुरू की। उन्होंने पानी की नीचे सांस रोकने की बाकायदा ट्रेनिंग ली और उन्होंने अपनी सांस रोकने की क्षमता को बढ़ाया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जेम्स कैमरन - फोटो : file photo
एक इंटरव्यू के दौरान जेम्स कैमरन ने बताया कि केट पानी के नीचे सात मिनट से ज्यादा समय तक सांस रोक सकती हैं। हालांकि, यह समय सीमा उनकी ट्रेनिंग के दौरान रही। काम के लिए उन्हें एक ही सीन कई बार करना पड़ सकता है इसलिए यह क्षमता थोड़ी कम भी हो सकती है। अपनी फिल्म 'टाइटैनिक' के बाद जेम्स दूसरी बार केट विंसलेट के साथ काम कर रहे हैं।

दुनिया में कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन से पहले ही जेम्स से अपनी फिल्म 'अवतार' के सीक्वल पर न्यूजीलैंड में काम करना शुरू कर दिया था। बीच में उन्हें अपना काम बंद करना पड़ा। लेकिन, लॉकडाउन में ढील मिलने के साथ ही जेम्स ने फिर से अपनी टीम के साथ अपने रुके हुए काम को आगे बढ़ाया। 'अवतार 2' के लिए जेम्स ने दिसंबर 2021 की तारीख तय की थी। लेकिन, अब फिल्म दिसंबर 2022 में रिलीज होगी। इसी के दो साल के अंतराल पर वह 'अवतार 3' को भी रिलीज करेंगे। जेम्स के अनुसार फिल्म में पोस्ट प्रोडक्शन का काम शूटिंग से कई ज्यादा होगा।

पढ़ें: ओटीटी पर भी रिलीज हो सकती है जेम्स बॉन्ड सीरीज की फिल्म ‘नो टाइम टू डाई’, मेकर्स ने रखी इतनी महंगी डील
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें