फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orlando Brown: हॉलीवुड एक्टर ऑरलैंडो ब्राउन गिरफ्तार, चाकू-हथौड़े से भाई पर हमले का आरोप

Sat, 24 Dec 2022 01:16 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हॉलीवुड अभिनेता ऑरलैंडो ब्राउन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, उनके भाई की शिकायत पर ही पुलिस ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
ऑरलैंडो ब्राउन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड अभिनेता ऑरलैंडो ब्राउन (जिन्हें डिज्नी के शो 'दैट्स सो रेवन' के लिए जाना जाता है) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता के भाई मैथ्यू का कहना है कि ऑरलैंडो अजीब तरह से व्यवहार कर रहे थे और वह गुस्से में उनकी तरफ एक टूटा हुआ चाकू और हथौड़ा लेकर आगे बढ़े। जानकारी सामने आई है कि उनके भाई की शिकायत के बाद ही पुलिस ने यह कदम उठाया है।

Vivek Oberoi: कॉलेज के दिनों में विवेक ओबेरॉय ने की थी करीना की मदद, हैरान रह गई थीं एक्ट्रेस
विज्ञापन


भाई की शिकायत के बाद पुलिस ने उठाया कदम 

मीडिया रिपोर्ट के हवाले से कहा गया है कि ऑरलैंडो ब्राउन पिछले एक महीने से अपने भाई के घर में रह रहे थे। उनके भाई ने बताया कि उन्होंने एक्टर को अपने घर में सिर्फ इसलिए जगह दी ताकि उन्हें रोड पर रहना न पड़े। भाई मैथ्यू के मुताबिक, ऑरलैंडो ने उनपर पत्नी से रेप का आरोप लगाया था और इसके बाद  एक्टर हथौड़ा और एक टूटा चाकू लेकर डरावने तरीके से उनकी तरफ बढ़े। हालांकि उन्होंने हाथियारों को रख दिया। यह भी जानकारी सामने आई है कि पुलिस के सामने भी वह हंसते हुए पोज कर रहे थे।

 

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में आए रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा, फूट-फूटकर रोते दिखाई दिए साजिद खान

पहले भी जेल जा चुके हैं ऑरलैंडो ब्राउन

बता दें कि ऑरलैंडो ब्राउन को पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है। अभिनेता को उनकी गर्लफ्रेंड और उसकी मां के अपार्टमेंट में बहस करने के बाद गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद जांच अधिकारी को पता चला था कि ऑरलैंडो के ऊपर टोरेंस पुलिस विभाग की  तरफ से एक सक्रिय वारंट था, जिसमें उन पर एक शांति अधिकारी का विरोध करना, ड्रग्स रखने का आरोप था। उनकी जमानत 25,000 डॉलर तय की गई थी।

Avatar 2 Vs Cirkus: अवतार 2 के भारत में 200 करोड़ पूरे, ‘सर्कस’ के पहले दिन से ज्यादा किया आठवें दिन कलेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें