फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

E.T. The Extra Terrestrial: स्टीवन स्पीलबर्ग का ओरिजनल ई.टी. मॉडल हुआ नीलाम, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

Tue, 20 Dec 2022 09:39 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

स्टीवन स्पीलबर्ग की ओरिजनल एनिमेट्रॉनिक मॉडल को जूलियन और टर्नर क्लासिक मूवीज द्वारा रखी गई दो दिवसीय मेगा-सेल में नीलाम किया गया। स्टीवन स्पीलबर्ग की इस साइंस फिक्शन फिल्म 'ई.टी. द एक्स्ट्रा-टेरेस्ट्रियल' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। 
विज्ञापन
स्टीवन स्पीलबर्ग - फोटो : Instagram @stevenspielbergfans
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टीवन स्पीलबर्ग की क्लासिक साइंस फिक्शन फिल्म 'ई.टी. द एक्स्ट्रा-टेरेस्ट्रियल' की रिलीज को 40 साल हो चुके हैं। 1982 में आई इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और हाल ही में इसे दोबारा भी रिलीज किया था। वहीं, अब फिल्म में इस्तेमाल किए गए ओरिजनल एनिमेट्रोनिक मॉडल यानी बड़ी आंखों वाले एलियन ई.टी. को नीलाम कर दिया गया है। आयोजकों के अनुसार इसकी नीलामी 2.6 मिलियन डॉलर में हुई है।

विज्ञापन

इस ओरिजनल एनिमेट्रॉनिक मॉडल को जूलियन और टर्नर क्लासिक मूवीज द्वारा रखी गई दो दिवसीय मेगा-सेल में नीलाम किया गया, जिसमें रॉबर्ट डेनिरो के रेजिंग बुल बॉक्सिंग दस्ताने से लेकर क्रिस हेम्सवर्थ के थॉर हैमर तक 1,300 से ज्यादा प्रॉप्स शामिल थे। लेकिन सबसे अधिक टिकट वाली चीज एक्स्ट्रा-फ्रेंडली एक्स्ट्रा-टेरेस्ट्रियल थी, जिसकी चमकती अंगूली और बच्चों जैसी मासूमियत ने 1982 में लोगों के दिलों को पिघला दिया था।
Namrata Shirodkar: नम्रता शिरोडकर ने 17 साल बाद किया खुलासा, बताया क्यों छोड़नी पड़ी एक्टिंग
विज्ञापन
विज्ञापन


ईटी का एक मैक्केट भी 125,000 डॉलर में बिका, जबकि फिल्म के क्लाइमैटिक गेटअवे सीन में इस्तेमाल की गई बाइक में से एक 115,000 डॉलर में बिकी। बता दें कि 11 जून 1982 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई  इस फिल्म ने कई पुरस्कार भी अपने नाम किए थे। फिल्म को ऑस्कर में कई अलग-अलग कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था, जिसमें से यह चार पुरस्कार जीतने में कामयाब रही थी। वहीं, फिल्म की कहानी एक लड़के की एलियन से दोस्ती करने पर आधारित है, जो कुछ हद तक 2003 में आई राकेश रोशन की फिल्म 'कोई मिल गया' जैसी ही है। 

Gauahar Khan: मां बनने वाली हैं गौहर खान, खास अंदाज में गुड न्यूज साझा करते हुए बोलीं- जल्द दो से तीन होंगे

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें