रेजिना ने एक मैगजीन के भेजे गए बयान में इयान की मौत की पुष्टि की उन्होंने कहा,'इयान की मौत से हमारा परिवार बुरी तरह से टूट चुका है। वह एक चमकती रोशनी की तरह था, जो दूसरों की खुशियों की हमेशा परवाह करता था, उन्होंने कहा हमारा परिवार चाहता है कि इस निजी समय में सम्मान पूर्वक उन्हें रहने दिया जाए।
इयान रेजिना की इकलौती संतान थे,अपने पिता के संगीत के नक्शेकदम पर चलते हुए, इयान भी एक डीजे थे। रेजिना ने पीपल्स मैग्जीन को बताया था कि वह "एक अद्भुत युवक" था।
एक अभिनेता और निर्देशक के रूप में रेजिना के रूप में सफल होने के साथ ही ऑस्कर विनर भी हैं। रेजिना कहती हैं उनका बेटा इयान उनके लिए गर्व का सबसे बड़ा स्रोत था। आपको बता दें कि रेजिना शादी के नौ साल बाद 2007 में इयान के पिता से अलग हो गईं थीं। रेजिना के लिए एकल माता-पिता बनना हमेशा आसान नहीं था, लेकिन उनके अपने बेटे के लिए उसके प्यार से ज्यादा मजबूत कुछ नहीं है।