कौन हैं रसेल ब्रांड
रसेल ब्रांड एक ब्रिटिश एक्टर और कॉमेडियन हैं। रसेल का पूरा नाम रसेल एडवर्ड ब्रांड है। उनका जन्म 4 जून 1975 को हुआ था। वह एक कॉमेडियन, अभिनेता, पॉडकास्टर और मीडिया व्यक्तित्व हैं। उन्होंने फिल्म अभिनेता बनने से पहले खुद को एक स्टैंड-अप कॉमेडियन और रेडियो होस्ट के रूप में स्थापित किया था। रसेल ब्रांड ने कई फिल्मों में काम किया है, जिनमें उनकी लोकप्रिय फिल्मों में 'फॉरगेटिंग साराह मार्शल', 'गेट हिम टू द ग्रीक', 'ऑथर', 'रॉक ऑफ एजेस', 'डेस्पिकेबल मी' सीरीज' और 'डेथ ऑन द नील' जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया है।
यह भी पढ़ें: 2025 में इन 7 स्टार किड्स ने किया डेब्यू, जानिए कौन हुआ फ्लॉप और किसने जीता दर्शकों का दिल...