फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्कर और बाफ्टा के बाद अब गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड की तारीख भी टली, इस दिन दिया जाएगा यह पुरस्कार

Wed, 24 Jun 2020 06:57 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
गोल्डन ग्लोब अवार्ड - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड (Golden Globe Awards) के आयोजन में भी देरी होने वाली है। अब यह समारोह 28 फरवरी 2021 को होने जा रहा है। हॉलीवुड फॉरेन एसोसिएशन ने इस बात की घोषणा की है कि गोल्डन ग्लोब के डेट आगे बढ़ाई जा रही है। 

विज्ञापन


इसके अलावा गोल्डन ग्लोब ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से भी इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है, 'हम रविवार, 28 फरवरी, 2021 को होने वाले 78 वें वार्षिक गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स की घोषणा करने के लिए उत्साहित हैं।'

इससे पहले ब्रिटिश एकेडमी फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स अवॉर्ड्स (BAFTA) और अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज के आयोजन की तारीफ भी आगे बड़ा दी गई है। 2021 में ऑस्कर का आयोजन 15 अप्रैल को किया जाएगा। वहीं BAFTA समारोह 11 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। 
विज्ञापन


गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड शो टेलीविजन और फिल्मों की दुनिया के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए आयोजित किया जाता है। पिछली बार टॉम हैक्स को Cecil B DeMille Award से सम्मानित किया गया था। इतना ही नहीं ब्रैड पिट को वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड के लिए बेस्ट मोशन पिक्चर (म्यूजिकल/कॉमेडी) का अवॉर्ड मिला था।

 

We are excited to announce the 78th annual Golden Globe® Awards will take place on Sunday, February 28, 2021. The ceremony will air live coast to coast 5-8 p.m. PT/8-11 p.m. ET on NBC from The Beverly Hilton in Beverly Hills, California. pic.twitter.com/dtqQj3Mmtz

— Golden Globe Awards (@goldenglobes) June 22, 2020
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें