Famous Hollywood Movies in India: हॉलीवुड के सुपरस्टार टॉम क्रूज की मच अवेटेड फिल्म सीरीज 'मिशन इम्पॉसिबल' का आखिरी पार्ट आज, 17 मई को भारत में बड़े पर्दे पर रिलीज हो गया है, जिसके लिए काफी बज देखा जा रहा था। हालांकि इससे पहले भी हॉलीवुड की कई फिल्में भारत में धमाल मचा चुकी हैं।
हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर टॉम क्रूज की फेमस सीरीज ‘मिशन इम्पॉसिबल’ का फाइनल पार्ट आज यानी 17 मई को भारत में रिलीज हो गया है। इस फिल्म के साथ ही टॉम ने स्टंट करने का लेवल भी अपग्रेड कर दिया है। इस फिल्म को लेकर भारत में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब किसी हॉलीवुड फिल्म को भारत में इतना प्यार मिला हो। इससे पहले भी कई इंटरनेशनल फ्रेंचाइजी हैं जो भारतीय दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना चुकी हैं। इन फ्रेंचाइजी की अगली फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं और रिलीज होते ही टिकट खिड़की पर लंबी लाइनें लग जाती हैं।
‘अवेंजर्स’
सबसे पहले बात करें मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्म ‘अवेंजर्स’ की, तो यह फिल्म सीरीज भारत में किसी त्योहार से कम नहीं रही है। खासकर साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'एवेंजर्स: एंडगेम' ने भारत में रिकॉर्डतोड़ कमाई कर यह साबित कर दिया कि सुपरहीरो फिल्मों का जादू सिर्फ पश्चिमी देशों में ही नहीं, बल्कि भारत में भी सिर चढ़कर बोलता है।
ये खबर भी पढ़ें: Mission Impossible X Review: मिशन इम्पॉसिबल देखकर बोले यूजर्स- टॉम क्रूज इंसान नहीं हैं! जानिए कैसी लगी फिल्म
‘अवतार’
हॉलीवुड में ‘अवतार’ एक लोकप्रिय फिल्म और फ्रेंचाइजी है, जो 2009 में पहली बार रिलीज हुई थी। यह एक विज्ञान-फाई फिल्म है, जो जेम्स कैमरून द्वारा लिखी और निर्देशित है। इस फिल्म की लोकप्रियता के बाद जेम्स एक बार फिर इसके सीक्वल तो साल 2022 में लेकर आए और दर्शकों ने इसे फिर से भरपूर प्यार दिया। इसकी विजुअल क्वालिटी और कहानी ने दर्शकों को एक बार फिर शानदार एक्सपीरियंस दिया।
‘फास्ट एंड फ्यूरियस’
‘द फास्ट एंड द फ्यूरियस’ एक अमेरिकी एक्शन मीडिया फ्रेंचाइजी है जो स्ट्रीट रेसिंग, डकैती और जासूसी के इर्द-गिर्द घूमती है। भारत में ये सीरीज खासी पॉपुलर है और फ्रेंचाइजी की हर फिल्म को खासा पसंद किया जाता है। इस सीरीज के अब तक 10 पार्ट बन चुके हैं और आखिरी फिल्म ‘फास्ट एक्स’ साल 2023 में भारत में रिलीज हुई थी।
ये खबर भी पढ़ें: Tom Cruise: 62 साल के टॉम क्रूज के लिए सारे मिशन ‘पाॅसिबल’, जान हथेली पर रखकर ऐसे स्टंट कर लेते हैं एक्टर
‘स्पाइडरमैन’
वहीं ‘स्पाइडरमैन’ की बात करें, तो यह भी मार्वल की एक ऐसी फ्रेंचाइजी है जो हर उम्र के दर्शकों को पसंद आती है। इसके अब तक कई पार्ट्स आ चुके हैं। वैसे भी चाहे टोबी मैग्वायर हों, एंड्रयू गारफील्ड हों या टॉम हॉलैंड- हर स्पाइडरमैन को भारत में भरपूर प्यार मिला है।
‘द फाइनल डेस्टिनेशन’
हॉलीवुड सीरीज ‘द फाइनल डेस्टिनेशन’ भी भारत में काफी लोकप्रिय है। हाल ही में इस सीरीज की फिल्म ‘फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइन्स’ 16 मई को रिलीज हुई है। 2000 में शुरू हुई यह हॉरर थ्रिलर फ्रेंचाइजी एक ऐसी कल्पना पर आधारित है जिसमें मौत को एक अदृश्य शक्ति के रूप में दिखाया गया है- जो गलती से बच निकले हर व्यक्ति का हिसाब बराबर करती है।
ये खबर भी पढ़ें:Mission Impossible 8: मिशन इम्पॉसिबल की स्क्रीनिंग में शामिल हुईं दो भारतीय एक्ट्रेस, एक ने सेट विजिट भी किया
हैरी पॉटर
ब्रिटिश लेखिका जे के रोलिंग की नोवेल्स पर बेस्ड ये फिल्में भी भारत में अच्छी खासी फैन फॉलोइंग रखती हैं। 2001 में इस सीरीज की पहली फिल्म आई जिसके बाद एक के बाद एक कई फिल्में फ्रेंचाइजी की ओर से रिलीज की गईं।