दोनों फिल्मों की एक जैसी कहानियां?
‘सितारे जमीन पर’ और ‘चैम्पियंस’ की कहानियां वाकई में मिलती-जुलती हैं। दोनों ही फिल्मों में एक बास्केटबॉल कोच की कहानी है जिसे खास जरूरतों वाले खिलाड़ियों की टीम को ट्रेन करने की जिम्मेदारी मिलती है। हॉलीवुड के वर्जन में यह किरदार वुडी हैरेलसन ने निभाया है, जो एक कोर्ट की सजा के तहत यह काम करता है। वहीं आमिर खान की फिल्म में भी कोच दिल्ली की टीम छोड़कर स्पेशल टीम को ट्रेन करता है।
ये खबर भी पढ़ें: Ram Pothineni: राम पोथिनेनी के जन्मदिन पर मैत्री मेकर्स ने शेयर किया 'RAPO22' का टाइटिल, दिखाई फिल्म की झलक
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया
आमिर की फिल्म की हॉलीवुड फिल्म से तुलना होने पर फैंस ने सोशल मीडिया पर सवाल खड़े किए हैं। कोई पूछ रहा है कि क्या यह ऑफिशियल रीमेक है, तो कोई मजाकिया अंदाज में कह रहा है, ‘सितारे जमीन पर वाले हाजिरी लगाएं।’ हालांकि कुछ दर्शकों ने यह भी बताया कि चैंपियंस भी एक रीमेक है। इस फिल्म को भी साल 2018 की एक स्पैनिश फिल्म पर बेस्ड बताया जा रहा है, जिसमें जेवियर गुटिरेज लीड रोल में थे।
कहां देख सकते हैं चैंपियंस?
बता दें कि यह फिल्म भारत में ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देखी जा सकती है। इस फिल्म में वुडी हैरेल्सन के साथ कैटलिन ओल्सन, अर्नी हडसन और चीच मारिन भी नजर आए हैं। हालांकि, फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर खास सफलता नहीं मिली थी और यह ‘जॉन विक 4’ जैसी बड़ी फिल्मों के साथ रिलीज हुई थी।
ये खबर भी पढ़ें: Diljit Dosanjh: ‘नो एंट्री 2’ में एंट्री नहीं करेंगे दिलजीत दोसांझ, इस वजह से छोड़ दी वरुण धवन की फिल्म
‘सितारे जमीन पर’ कब हो रही रिलीज?
आमिर खान की यह फिल्म 2007 की हिट फिल्म ‘तारे जमीन पर’ की स्पिरिचुअल सीक्वल मानी जा रही है। इसे आरएस प्रसन्ना ने निर्देशित किया है और इसमें 10 नए कलाकारों की लॉन्चिंग की गई है। फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी और इसमें जेनेलिया डिसूजा भी मुख्य भूमिका में होंगी।