फिल्म छोड़ने का कारण
सूत्रों के मुताबिक, दिलजीत और फिल्म की टीम के बीच स्क्रिप्ट को लेकर कई दौर की बातचीत हुई थी, लेकिन वो फिल्म के कंटेंट से खुश नहीं थे। यह भी बताया जा रहा है कि वह चाहते थे कि उनका किरदार दमदार हो और स्क्रिप्ट में गहराई हो। जब ऐसा नहीं हो सका, तो उन्होंने फिल्म को अलविदा कहना ही बेहतर समझा।
ये खबर भी पढ़ें:
Met Gala: मेट गाला में इस भारतीय को मिला बेस्ट ड्रेस का खिताब, लिस्ट में कहीं नहीं शाहरुख का नाम
अब कौन करेगा दिलजीत को रिप्लेस?
अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि दिलजीत के जाने के बाद फिल्म में उनकी जगह कौन लेगा। हालांकि फिल्म के निर्माताओं बनी कपूर और निर्देशक अनिस बज्मी ने इस पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन माना जा रहा है कि जल्दी ही किसी बड़े चेहरे को रिप्लेसमेंट के तौर पर साइन किया जाएगा।
‘बॉर्डर 2’ में साथ नजर आएंगे वरुण-दिलजीत
दिलचस्प बात यह है कि भले ही 'नो एंट्री 2' में दिलजीत और वरुण साथ नजर नहीं आएंगे, लेकिन दोनों कलाकार सनी देओल के साथ ‘बॉर्डर 2’ में काम कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर भी दर्शकों में काफी उत्साह है और माना जा रहा है कि यह वॉर ड्रामा बड़े लेवल पर बनाई जा रही है।