फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hit 3 And Retro Box Office Collection: पहले ही दिन छा गईं 'रेट्रो', 'हिट 3' की कमाई भी रही लाजवाब

Thu, 01 May 2025 10:41 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hit 3 And Retro Box Office Collection Day 1: 'हिट 3' और 'रेट्रो' दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है। दोनों ही फिल्मों को अच्छी ओपनिंग मिली है। आइए जानते हैं दोनों फिल्मों के कलेक्शन के बारे में।
विज्ञापन
हिट 3, रेट्रो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों ने दस्तक दी है। इसमें साउथ की दो फिल्में शामिल हैं। इन दोनों फिल्मों का नाम 'हिट 3' और 'रेट्रो' है। दोनों ही फिल्मों में जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है। दोनों फिल्मों के शुरूआती बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े आ चुके हैं। आइए इनके बारे में जान लेते हैं।
विज्ञापन

रेट्रो - फोटो : सोशल मीडिया
'रेट्रो' ने की अच्छी शुरूआत
'रेट्रो' फिल्म में सूर्या और पूजा हेगड़े ने दमदार अदाकारी की है। ट्रेलर आने के बाद से ही फिल्म को लेकर जबरदस्त बज था। आज कई फिल्मों ने बड़े पर्दे पर दस्तक दी है इसके बावजूद रेट्रो ने अच्छा प्रदर्शन किया है। बॉक्स ऑफिस के शुरूआती आंकड़ों की मानें तो रेट्रो फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 20.08 करोड़ रुपयों की कमाई की थी। इस फिल्म का निर्देशन कार्तिक सुब्बाराव ने किया है।
The Bhootnii Box Office: 'द भूतनी' ने पहले दिन ही किया निराश, महज इतने लाख की हुई कमाई
 

हिट 3 - फोटो : सोशल मीडिया
'हिट 3' का पहले दिन का कलेक्शन
साउथ के सुपर स्टार नानी की फिल्म 'हिट 3' का बहुत दिनों से इंतजार था। हालांकि आज यानी 1 मई को ये फिल्म बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। इस फिल्म का 'रेट्रो' से कड़ा मुकाबला है। फिल्म के कलेक्शन के शुरूआती आंकड़ों की मानें तो फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 18.18 करोड़ का कारोबार कर लिया था। फिल्म में श्रीनिधि शेट्टी, नानी और आदि शेष अहम भूमिका में हैं।
Waves Summit: 'फौ-जी डोमिनेशन' का हुआ अनावरण, अक्षय कुमार ने बताई गेम की खासियत

हिट 3 - फोटो : सोशल मीडिया
तीसरी हिट है 'हिट 3'
साल 2025 में कई तमिल फिल्में रिलीज हुई हैं। इनमें से दो फिल्मों ने अच्छी ओपनिंग ली है। पहली अजित कुमार की 'गुड बैड अग्ली', जिसने ओपनिंग डे पर 29.25 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद नंबर आता है 'विदामुयार्ची' का। इस फिल्म ने पहले ही दिन 27 करोड़ का कारोबार किया था। ऐसे में 'हिट 3' तीसरी ऐसी फिल्म बन गई है जिसने 18 करोड़ के साथ अच्छी ओपनिंग ली है।
विज्ञापन

रेट्रो - फोटो : सोशल मीडिया
दोनों फिल्मों को मिल रही टक्कर
आपको बता दें कि 'हिट 3' और 'रेट्रो' दोनों फिल्मों को अजय देवगन की 'रेड 2' और संजय दत्त की 'द भूतनी' से टक्कर मिल रही है। इससे पहले सिनेमाघरों में 'जाट' और 'गुड बैड अग्ली' का जलवा बरकरार है। ऐसे में 'हिट 3' और 'रेट्रो' ने पहले दिन अच्छी कमाई की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें