फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himesh Reshammiya: हिमेश रेशमिया के पिता विपिन रेशमिया का निधन, सांस लेने में थी परेशानी

Thu, 19 Sep 2024 10:08 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मशहूर गायक हिमेश रेशमिया के पिता विपिन रेशमिया का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। वो मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें सांस लेने में दिक्कत थी। 
विज्ञापन
पिता विपिन रेशमिया के साथ हिमेश रेशमिया - फोटो : इंस्टाग्राम @teamhimesh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर संगीतकार हिमेश रेशमिया के पिता विपिन रेशमिया का बुधवार को निधन हो गया। वो 87 साल के थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका निधन बुधवार रात साढ़े आठ बजे हुआ। उनका अंतिम संस्कार आज सुबह 11 बजे ओशिवारा श्मशान घाट पर किया जाएगा। विपिन रेशमिया संगीत समारोहों और फिल्म संगीत में सिंथेसाइजर/कैसियो को पेश करने वाले पहले शख्स थे। वो कल्याणजी आनंदजी के साथ जुड़े हुए थे।

विज्ञापन


Kareena Kapoor Khan: ‘मैं आज बहुत खुश हूं…’ स्पेशल अनाउंसमेंट में पहुंचीं करीना, 25 वर्षों के सफर को किया याद

सांस लेने में थी दिक्कत, कोकिलाबेन अस्पताल में कराया था भर्ती
विपिन रेशमिया को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें उम्र से जुड़ी भी कुछ स्वास्थ्य समस्याएं थीं। वनिता थापर, जो हिमेश के परिवार की करीबी हैं, ने ईटाइम्स से बात करते हुए बताया कि विपिन जब से टीवी शो बना रहे थे, वो तभी से उन्हें पापा कहा करती थी।
विज्ञापन


Stree 2 Day 35 Collection: 600 करोड़ी बनने के लिए ‘स्त्री 2’ का संघर्ष जारी, जानें 35वें दिन की कमाई का हाल
विज्ञापन


लता मंगेशकर और किशोर कुमार के साथ भी बनाया था गाना 
वनिता ने कहा कि टीवी शो बनाने के बाद वो संगीतकार बन गए। उन्होंने कहा कि विपिन के बेटे हिमेश ने भी पिता की तरह संगीत की दुनिया में कदम रखा। मालूम हो कि विपिन रेशमिया ने एक बार लता मंगेशकर और किशोर कुमार के साथ भी गाना बनाया था। इसकी जानकारी खुद हिमेश रेशमिया ने अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी थी और बताया था कि वो गाना कभी रिलीज नहीं हुआ।

Krushna Abhishek: 'मैं जानता हूं कि वो गुस्से में...,' मामी सुनीता की नाराजगी पर कृष्णा अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी


हिमेश ने कहा था कि जल्द उस गाने को लेकर आएंगे
हिमेश ने उस गाने के बारे में बात करते हुए कहा था कि उन्हें लगता है कि ये अब तक की सबसे कमाल की क्लासिक धुनों में से एक है, जिसे बाजार में आना चाहिए। उन्होंने कहा था कि वो जल्द ही उस गाने को लेकर आएंगे। हिमेश ने कहा था कि उन्हें खुशी है कि यह गाना जल्द सभी लोगों के लिए आएगा और इसे अपना प्यार दें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें