फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manoj Kumar Death: 'अलविदा प्रिय दोस्त! क्या दिन थे वो', मनोज कुमार के निधन पर हेमा मालिनी ने दी श्रद्धांजलि

Fri, 04 Apr 2025 04:41 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hema Malini-Manoj Kumar: दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। तमाम सितारे उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अभिनेत्री हेमा मालिनी ने मनोज कुमार को श्रद्धांजलि देते हुए दिल छूने वाला पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
विज्ञापन
हेमा मालिनी-मनोज कुमार - फोटो : एक्स-@dreamgirlhema
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज अभिनेता, निर्माता-निर्देशक मनोज कुमार ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। 87 वर्ष की आयु में आज शुक्रवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे उनका निधन हो गया। मनोज कुमार के निधन पर देश-दुनिया से उनके प्रशंसक श्रद्धांजलि दे रहे हैं। फिल्मी हस्तियां भी अभिनेता को याद कर रही हैं। अदाकारा और सांसद हेमा मालिनी ने 'भारत कुमार' को याद करते हुए पोस्ट शेयर किया है। 

विज्ञापन


Manoj Kumar Interview: जीवन जिएं तो ऐसा जिएं कि जिसमें कुछ आस तो हो, कृष्ण की थोड़ी लीला तो हो, राम का कुछ...

Trending Videos

हेमा मालिनी-मनोज कुमार - फोटो : एक्स-@dreamgirlhema
चार फिल्मों में किया साथ काम
हेमा मालिनी ने मनोज कुमार के साथ कई चर्चित फिल्मों में काम किया। अभिनेत्री ने आज अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने कुछ थ्रोबैक फोटोज शेयर करते हुए लिखा है, 'मनोज कुमार अब नहीं रहे। शानदार, गर्मजोशी से लबरेज, मिलनसार व्यक्ति, जिनके साथ मुझे चार बड़ी फिल्मों में काम करने का मौका मिला। सन्यासी, दस नंबरी, क्रांति और संतोष। ये सदाबहार फिल्में बहुत खूबसूरती और जज्बे के साथ बनाई गईं'।
 

हेमा मालिनी-मनोज कुमार - फोटो : एक्स-@dreamgirlhema
'वे मुझे बहुत स्नेह करते थे'
हेमा मालिनी ने आगे लिखा है, 'उन दिनों निर्देशक अपने काम के प्रति जुनूनी थे और प्रत्येक निर्देशक अपने पीछे अमिट यादें छोड़ गया। अपनी सभी फिल्मों में देशभक्ति के स्पर्श के लिए भारत के नाम से मशहूर मनोज कुमार, फिल्म निर्माण के प्रति अपने नजरिए में सचमुच बेमिसाल थे। वे मुझसे बहुत स्नेह रखते थे। सभी दृश्यों में खूबसूरत एंगल रखने पर पूरा फोकस रहता था उनका। उनकी फिल्में बड़े स्तर पर लोकप्रिय थीं। 

Manoj Kumar Death News: कंगना-रवीना ने 'भारत कुमार' को दी श्रद्धांजलि, मनोज कुमार के घर पहुंचे धर्मेंद्र-पूनम
विज्ञापन

'मनोज कुमार की जगह बेहद खास है'
ड्रीम गर्ल ने लिखा है, 'मनोज और उनकी पत्नी शशि जी के साथ मेरा रिश्ता बहुत करीबी रहा है। इसकी वजह है कि वे मेरे पड़ोसी भी थे। मैं केवल यही कह सकती हूं कि 'वे भी क्या दिन थे', जब शानदार निर्देशक शानदार फिल्में बनाते थे, जो कभी पुरानी नहीं हो सकतीं। इनमें मनोज कुमार का अपना विशिष्ट स्थान है। अलविदा प्यारे दोस्त'!

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें