फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heeramandi: एक सही शॉट के लिए सात घंटे तक सेट पर बैठी रहीं मनीषा, ऐसे फूंकी थी 'मल्लिका जान' के किरदार में जान

Thu, 09 May 2024 11:55 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मनीषा ने आगे बताया कि 'हीरामंडी' में एक शॉट सही कराने के लिए वह सात घंटे तक सेट पर बैठी रहीं और फिर इसके बाद 12 घंटे की शूटिंग के बाद उन्होंने भंसाली से उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
मनीषा कोइराला {हीरामंडी} - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। इसे दर्शकों की ओर से मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। यह एक पीरियड ड्रामा सीरीज है, जिसमें कई कलाकारों ने काम किया है। भंसाली की हर एक फिल्म चर्चा में रहती हैं। 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' से उन्होंने वेब सीरीज में डेब्यू किया है। अब हाल ही में सीरीज में मल्लिका जान का किरदार निभाने वाली मनीषा कोइराला ने भंसाली के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया है।
विज्ञापन


मल्लिका जान के किरदार के लिए मनीषा ने की मेहनत
'हीरामंडी' में अपने किरदार पर की गई मेहनत के बारे में बताते हुए मनीषा ने कहा, “शुरुआती दृश्य सबसे कठिन थे, जब मैं अपने किरदार का सही सुर नहीं निकाल पा रही थी। मैं किरदार के लहजे को समझने की कोशिश कर रही थी। मैंने काफी होमवर्क किया और मल्लिका खान की शारीरिक चाल-ढाल के बारे में पढ़ा। तवायफ का किरदार निभाने में एक बड़ी चुनौती यह भी थी कि मुझे उर्दू बोलनी भी नहीं आती थी।"

हर सीन को लेकर भंसाली ने की मेहनत
मनीषा ने आगे बताया कि 'हीरामंडी' में एक शॉट सही कराने के लिए वह सात घंटे तक सेट पर बैठी रहीं और फिर इसके बाद 12 घंटे की शूटिंग के बाद उन्होंने भंसाली से उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखने का अनुरोध किया। मनीषा ने यह भी बताया कि भंसाली को हर सीन में परफेक्शन चाहिए होती थी और वह भी कोशिश करती थी कि उनसे किसी भी तरह की कोई कमी न छूट जाए।
विज्ञापन


फैंस को पसंद आई हीरामंडी
वेब सीरीज 'हीरामंडी द डायमंड बाजार' एक मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस सीरिज में सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, शर्मिन सहगल, अदिति राव हैदरी, ताहा शाह बदुशाह, शेखर सुमन और अध्ययन सुमन जैसे कई सितारे अहम भूमिका में नजर आए हैं। सीरीज को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, मनीषा कोइराला के किरदार की खास तारीफ हो रही है।
विज्ञापन

 

Sonakshi Sinha: 'हीरामंडी' देखने के बाद रेखा ने सोनाक्षी के लिए कहा कुछ ऐसा, हैरान हैं शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें