फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sharmin Segal: 30 टेक देने के बाद रोने लगी थीं शर्मिन सहगल, भंसाली की इस फिल्म से किया था डेब्यू

Sun, 26 May 2024 03:43 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

लगातार ट्रोलिंग की शिकार हो रही ‘हीरामंडी’ की अभिनेत्री शर्मिन सहगल का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है, जिसमें वह अपनी डेब्यू फिल्म ‘मलाल’ के बारे में बात कर रही हैं। उन्होंने इस वीडियो में साझा किया है कि कैसे एक दृश्य के लिए 30 टेक देने के बाद वह रोने लगी थीं।
 
विज्ञापन
शर्मिन सहगल - फोटो : इंस्टाग्राम @ sharminsegal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी’ रिलीज के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। सीरीज के कई दृश्य सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। वहीं, संजय लीला भंसाली की भतीजी शर्मिन सहगल लगातार ट्रोल्स का निशाना बनी हुई हैं। ट्रोलर्स उन्हें ‘आलमजेब’ के किरदार में 'अभिव्यक्तिहीन अभिनय' करने के लिए खूब ट्रोल कर रहे हैं। इस बीच अभिनेत्री का एक पुराना साक्षात्कार इंटरनेट पर सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साक्षात्कार में वह अपनी डेब्यू फिल्म ‘मलाल’ को लेकर बातचीत कर रही हैं। उन्होंने इस साक्षात्कार में बताया था कि उन्हें ‘मलाल’ के एक सीन के लिए 30 टेक देने पड़े थे। 
विज्ञापन


‘मलाल’ के शूट को किया याद
शर्मिन ने अपने अभिनय की शुरुआत साल 2019 में आई भंसाली की फिल्म ‘मलाल’ से किया था। मलाल की शूटिंग को याद करते हुए शर्मिन ने कहा, ‘उस एक शॉट में जो मेरी वाट लगी है, मैं सामान्यतः 15 टेक देती थी। मुझे 25 टेक लगे हैं उस दिन।’ उन्होंने कहा कि उन्होंने दिन भर के लिए जो कुछ भी तैयार किया था वह एक शॉट में बर्बाद हो गया।
मुंबई को समझने के लिए देख सकते हैं ये हिंदी फिल्में
विज्ञापन



30 टेक देने के बाद रोने लगी थीं शर्मिन
शर्मिन आगे बताती हैं कि उनके एक शॉट को 30 टेक देने के बाद भी भंसाली ने मंजूरी नहीं दी थी।  उन्होंने कहा, ‘मैं सेट पर गई और 30 टेक दिए, जो ठीक नहीं हुए। उसके बाद मैं बहुत निराश हो गई।’ अभिनेत्री ने आगे बताया कि भंसाली ने उन्हें डांटा नहीं या आवाज नहीं उठाई, बल्कि बस इतना कहा कि उन्हें यह सीन करना है। शर्मिन ने कहा ‘मैं वह नहीं कर सकी और मैं 30 टेक के बाद रोने लगी।’
विज्ञापन


‘मलाल’ के बारे में
‘मलाल’ फिल्म में शर्मिन के साथ मिजान जाफरी ने भी मुख्य भूमिका निभाई है। यह फिल्म तमिल फिल्म ‘7 जी रेनबो कॉलोनी’ की रीमेक इस फिल्म में दो अलग-अलग जगह से आने वाले लोगों में प्रेम हो जाता है, जो मुंबई की एक चाल में रहते हैं। फिल्म इन दोनों के ही इर्द-गिर्द घूमती है।
Bollywood Movies: मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित हैं ये हिंदी फिल्में, सभी में देखने को मिलेगा अलग तरह का शहर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें