अभिनेता रितेश देशमुख महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय विलासराव देशमुख के पुत्र हैं। आज अपने पिता की 79वीं जयंती पर उन्होंने अपने पिता को याद किया। अभिनेता अपनी पत्नी, बच्चे और परिवार के बाकि सदस्यों के साथ पिता को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर दोनों पति-पत्नी ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करते नजर आ रहे हैं। रितेश की अपने पिता के साथ काफी अच्छी बनती थी।
जन्मदिन पर पिता को दी श्रद्धांजलि
सोशल मीडिया पर साझा की गईं कुछ तस्वीरों में रितेश-जेनेलिया अपने बच्चों के साथ हाथ जोड़कर पिता को श्रद्धांजलि देते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा एक और तस्वीर में वह अपने पूरे परिवार के साथ नजर आ रहे हैं। इसमें वह अपने भाई धीरज देशमुख और उनकी पत्नी दीपशिखा देशमुख, अमित देशमुख आदि के साथ नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने लिखा,जन्मदिन की शुभकामनाएं पापा। रितेश के इस पोस्ट पर लोग कमेंट कर उनके पिता को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। बता दें कि स्वर्गीय विलासराव देशमुख दो बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। 14 अगस्त, 2012 को उनकी दुखद मृत्यु हो गई थी।
Heeramandi: 'हीरामंडी' देखने के बाद कैसी थी सिद्धार्थ की प्रतिक्रिया, अदिति के लिए बोले- अब हमारे परिवार में...
बिग बॉस मराठी को करेंगे होस्ट
वर्क फ्रंट की बात करें तो वह बतौर अभिनेता हिट फ्रेंचाइजी 'हाउसफुल 5', 'मस्ती 4', 'विस्फोट' और 'रेड 2' में भी नजर आने वाले हैं। इसके अलावा रितेश इस बार बिग बॉस मराठी के पांचवे सीजन में नजर आएंगे। वह इस सीजन महेश मांजरेकर की जगह शो होस्ट करते नजर आएंगे। शो का प्रोमो कुछ दिन पहले ही जारी किया गया था। यह अभिनेता के फैंस के लिए किसी सुखद आश्चर्य से कम नहीं था। उनके फैंस इस सीजन के लिए काफी उत्साहित हैं। बता दें कि 'बिग बॉस' काफी मशहूर रियलिटी शो है। इस हिंदी संस्करण सिकंदर अभिनेता सुपरस्टार सलमान खान होस्ट करते हैं।
पंजाबी कुड़ी बन लस्सी का लुत्फ उठाती दिखीं 'मिसेज माही'