सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ फोटोज साझा किए हैं। इनमें वे क्रूज पर सवार होकर बिंदास अंदाज में तस्वीरें क्लिक करा रही हैं। इससे भी दिलचस्प उनका कैप्शन है, जिसने फैंस का ध्यान खींचा है।
सपना चौधरी ने तस्वीरों के साथ लिखा है, 'एक महिला दूसरी महिला से: सिर्फ काम-चलाऊ चीजों से समझौता मत करो। तुम तो जादू की हकदार हो'।
हरियाणवी देसी क्वीन ब्लैक कार्गो जींस और ब्लैक टॉप में नजर आ रही हैं। काले चश्मे ने उनके लुक को और खूबसूरत बना दिया है।
सपना चौधरी के इस अंदाज और लुक की नेटिजंस तारीफ कर रहे हैं। अधिकांश यूजर्स हार्ट इमोजी और फायर इमोजी बना रहे हैं।