फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या ‘सनम तेरी कसम’ का आने वाला है सीक्वल? फिल्म के 10 साल पूरे होने पर निर्माता ने दी हिंट

Fri, 06 Feb 2026 08:46 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sanam Teri Kasam: 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ में एक्टर हर्षवर्धन राणे और मावरा हुसैन लीड रोल में थे। फिल्म के दस साल पूरे होने पर इसके निर्माता दीपक मुकुट ने एक भावुक पोस्ट शेयर किया। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने फैंस को एक हिंट दी है।
विज्ञापन
सनम तेरी कसम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'सनम तेरी कसम' को लेकर निर्माता ने एक बात कही है, जिससे फैंस इसके सीक्वल के कयास लगाने लगे हैं। इसकी रिलीज को 10 साल हो गए हैं। ये फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी। शुरुआत में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। बाद में जब इसे दोबारा रिलीज किया गया, तो इसने जबरदस्त सफलता हासिल की। 
विज्ञापन
Trending Videos

निर्माता दीपक मुकुट ने शेयर की खुशखबरी
फिल्म के दस साल पूरे होने पर इसके निर्माता दीपक मुकुट ने एक भावुक पोस्ट शेयर किया। दीपक मुकुट ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि उन्हें बचपन से ही फिल्में बनाने का शौक था। एक निर्माता होने के नाते उन्हें कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ती हैं। अपनी पहली फिल्म के तौर पर वे एक ऐसी रोमांटिक फिल्म बनाना चाहते थे, जिसमें इमोशन्स गहराई से जुड़े हों। 
 

मूवी ने री-रिलीज पर मचाया था धमाका
फिल्म की देर से मिली सफलता पर दीपक मुकुट ने कहा कि उन्हें हमेशा इस फिल्म पर भरोसा था। दोबारा रिलीज होने के बाद फिल्म ने इतिहास रच दिया। साथ ही हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली री-रिलीज फिल्मों में शामिल हो गई। उन्होंने कहा कि फिल्म बनाने की संतुष्टि तो उन्हें पहले ही मिल गई थी, लेकिन दर्शकों का प्यार उन्हें बाद में मिला।
दीपक मुकुट ने अपने परिवार, दोस्तों और फिल्म से जुड़े सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने फिल्म के सह-निर्देशक राधिका राव, विनय सप्रू, हर्षवर्धन राणे, मावरा हुसैन और हिमेश रेशमिया के प्रति भी आभार जताया।

नए शो में गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने इस तरह शूट किए इंटीमेट सीन, बोलीं- हम कंफर्ट जोन में थे

सनम तेरी कसम - फोटो : सोशल मीडिया
‘सनम तेरी कसम…टू बी कन्टिन्यूड’
पोस्ट में उन्होंने ‘सनम तेरी कसम’ के पोस्टर के साथ आगे ‘टू बी कंटिन्यूड’ लिखा। फैंस इस लाइन का मतलब यह निकाल रहे हैं कि इस फिल्म का सीक्वल बनने वाला है। आखिर में उन्होंने कहा कि भगवान की कृपा, माता-पिता के आशीर्वाद और परिवार के प्यार से आज इस फिल्म को 10 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने दर्शकों का दिल से शुक्रिया अदा किया और बताया कि कहानी यहीं खत्म नहीं होती, क्योंकि ‘सनम तेरी कसम’ का रीबूट जल्द आने वाला है।
विज्ञापन

हर्षवर्धन राणे और मावरा हुसैन का वर्कफ्रंट
हर्षवर्धन राणे आखिरी बार फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' में नजर आए थे है, जो अक्टूबर 2025 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी और इसने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। हर्षवर्धन राणे जल्द ही एकता कपूर की एक गैंगस्टर फिल्म में दिखाई दे सकते हैं। वहीं मावरा हुसैन बॉलीवुड में 'सनम तेरी कसम' के बाद किसी फिल्म में नजर नहीं आईं हैं।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें