फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हक’ के गीतकार कौशल किशोर बोले, 'शाह बानो के समर्पण से निकला ‘कुबूल’, फिल्म पूरी होने के बाद लिखा गया गीत'

Fri, 07 Nov 2025 07:01 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Haq Song Qubool: फिल्म 'हक' का गाना 'कुबूल' लिखने वाले कौशल किशोर के मुताबिक 'मेरे लिए यह सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि एक एहसास है। यह फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है।'
विज्ञापन
हक, कौशल किशोर - फोटो : यूट्यूब, एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘हक’ के गीतकार कौशल किशोर इन दिनों अपने नए गाने ‘कुबूल’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में इमरान हाशमी और यामी गौतम नजर आएंगे। फिल्म का संगीत विशाल मिश्रा ने दिया है। फिल्म का पहला गाना ‘कुबूल’ रिलीज होते ही लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।
विज्ञापन


फिल्म शूट होने के बाद लिखा गाना
अमर उजाला डिजिटल से बातचीत में कौशल किशोर ने बताया कि यह गाना फिल्म पूरी होने के बाद लिखा गया था। उन्होंने कहा, ‘हमने गीत बाद में लिखा है। फिल्म के बहुत सारे हिस्से शूट हो चुके थे और हमारे पास उसके फुटेज आ चुके थे। जब हमने फिल्म देखी तो हमें लगा कि यह कहानी एक औरत की स्वीकृति की कहानी है। शाहबानो ने अपने रिश्ते, हालात और दर्द सबको कुबूल किया। उसमें कोई शिकायत नहीं थी, सिर्फ अपनापन था। उन्होंने अपने रिश्ते, अपने हालात, अपने दुख, सबको कुबूल किया। वहीं से ‘कुबूल’ शब्द और भावना आई।’
Trending Videos

हक - फोटो : यूट्यूब
गाना नहीं, एहसास है
कौशल किशोर ने आगे बताया, ‘मेरे लिए यह सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि एक एहसास है। यह फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है। शाह बानो जैसी कहानी पर काम करना मेरे लिए सम्मान की बात है। मुझे खुशी है कि मैं उनकी आवाज को शब्द दे पाया। यह कहानी और इसके जज्बात मेरे साथ हमेशा रहेंगे।’

भाईचारे का है रिश्ता
कौशल किशोर और संगीतकार विशाल मिश्रा की जोड़ी को लोग बहुत पसंद करते हैं। कौशल ने कहा, ‘हम दिन के 15-16 घंटे साथ रहते हैं। हमारा रिश्ता सिर्फ काम का नहीं है, बल्कि भाईचारे का है। कई बार शब्द मेरे होते हैं और धुन उनकी, लेकिन हम दोनों मिलकर ही गाना पूरा करते हैं। हमारी दोस्ती ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।’

हक - फोटो : यूट्यूब
आसान और साफ भाषा में हैं गाने
अपने गानों की भाषा पर बात करते हुए कौशल बोले, ‘मैं चाहता हूं कि मेरे गाने आसान और साफ भाषा में हों। ऐसे शब्द नहीं लिखता जिन्हें समझने के लिए किसी को गूगल या डिक्शनरी देखनी पड़े। जब लोग अपने रोजमर्रा के शब्द किसी गाने में सुनते हैं, तो उन्हें लगता है कि यह उनकी ही बात है। मैं चाहता हूं कि मेरे गीत सीधे दिल तक जाएं।’

यह खबर भी पढ़ें: 'मैंने परिवार को चुना', 'द फैमिली मैन' सीजन 3 का हिस्सा बनने पर बोलीं निमरत कौर, जयदीप अहलावत ने जताया आभार

म्यूजिक और पीढ़ी बहुत बदल गई है
आज के संगीत पर उन्होंने कहा, ‘आज का म्यूजिक और आज की पीढ़ी बहुत बदल गई है। नए बच्चे चीजों को अलग नजरिए से देखते हैं। उनकी भाषा और सोच अलग है। हमें उनकी भाषा समझनी पड़ती है, ताकि हम अपनी भावनाएं उसी में ढाल सकें। यह चुनौती है, लेकिन मजेदार भी है।’
विज्ञापन

कौशल किशोर का वर्क फ्रंट
बिहार से आने वाले कौशल ने ‘छठी मइया बुलाए’ और ‘सीता गाथा’ जैसे लोकप्रिय गीतों से भारत की त्योहारों की भावना को खूबसूरती से पेश किया है। उनके फिल्मी काम में ‘बिन्नी एंड फैमिली’, ‘नोटबुक’, ‘कंधार’, ‘बबल गम’ और ‘सिगरेट की तरह’ शामिल हैं। उन्होंने सुपरहिट गीत ‘आज भी 2’ लिखा है और टीवी शोज ‘भारत की शान’ व ‘सर्वगुण संपन्न’ के लिए भी गीत दिए हैं। कौशल का लिखा मोटिवेशनल एंथम ‘मुस्कुराएगा इंडिया’, जिसे अक्षय कुमार और जैकी भगनानी ने सह-निर्मित किया, आज भी लोगों को उम्मीद देता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें