सीरीज का हिस्सा बनने पर बोले जयदीप अहलावत
ट्रेलर लॉन्च के मौके पर 'द फैमिली मैन' सीजन 3 का हिस्सा बनने पर जयदीप अहलावत ने कहा 'मैं राज और डीके का बहुत आभारी हूं। इस साल के शुरुआत में उन्होंने हमें 'पाताल लोक' में लिया और साल के आखिर में 'द फैमिली मैन' में। इसमें मनोज वाजपेयी भी हैं।'
निमरत ने परिवार को चुना
'द फैमिली मैन' सीजन 3 का हिस्सा बनने पर निमरत कौर ने कहा 'कहा जाता है कि आप जन्म लेना नहीं चुन सकते। आप मरना नहीं चुन सकते। आप अपने परिवार को नहीं चुन सकते। लेकिन मैं कह सकती हूं कि मैंने अपना परिवार चुना है।'
जयदीप ने मनोज के पैर छुए
सोशल मीडिया पर ट्रेलर लॉन्च इवेंट का एक वीडियो वायरल है। इसमें जयदीप अहलावत ने मनोज बाजपेयी के पैर छू लिए। फिर मनोज ने उन्हें उठाकर गले लगा लिया। दोनों ने हाथ मिलाया। इसके बाद दोनों ने हंसते हुए पोज दिए।