बॉलीवुड से भी मिली शुभकामनाएं
मोहनलाल की लोकप्रियता सिर्फ साउथ तक ही सीमित नहीं है। बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी मोहनलाल को बधाई दी और उन्हें ‘सबसे प्रेरणादायक इंसान’ बताया। उन्होंने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे डियर लाल सर। हमेशा प्यार और सम्मान।’
‘थुदारुम’ की सफलता से और बढ़ी चमक
मोहनलाल की हालिया फिल्म ‘थुदारुम’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। तरुण मूर्ति के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अब तक करीब 205 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है, जिसमें 115 करोड़ भारत में और लगभग 90 करोड़ रुपये विदेशों से कमाए गए हैं। फिल्म के रिलीज के पहले ही दिन 4.28 लाख टिकटों की बिक्री हुई थी, जो मलयालम सिनेमा के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड है।
ये खबर भी पढ़ें: Mohanlal Birthday: एक साल में 25 हिट फिल्में, एक्टर मोहनलाल के रिकॉर्ड्स इतने कि गिनती भूल जाएंगे
45 साल का शानदार सफर
मलयालम सिनेमा में चार दशकों से ज्यादा समय तक राज करने वाले मोहनलाल ने अपने करियर की शुरुआत छोटी भूमिकाओं से की थी, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने खुद को फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा नाम बना लिया। उनकी फिल्म 'मंजिल विरिंजा पूक्कल' से मिली पहचान आज भी लोगों के दिलों में ताजा है।