फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cannes 2025: कान में दिखा अदिति का खूबसूरत अंदाज, नाओमी और नताशा ने भी रेड कार्पेट पर दिखाया अपना स्वैग

Wed, 21 May 2025 12:04 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aditi Rao Hydari Cannes Look: भारतीय सेलेब्स का कान फिल्म फेस्टिवल में पहुंचना लगातार जारी है। अब अदिति राव हैदरी ने भी कान में एंट्री की है।
विज्ञापन
नताशा पूनावाला, अदिति राव हैदरी और नाओमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के प्रतिष्ठित समारोह में शामिल कान फिल्म फेस्टिवल का आयोजन चल रहा है। इस समारोह में लगातार सेलिब्रिटीज का पहुंचना जारी है। कई भारतीय सितारे भी इस समारोह में अपना जलवा बिखेर चुके हैं। इसी क्रम में अब भारतीय अभिनेत्री अदिति राव हैदरी भी 78वें कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने पहुंची। 

सिंपल और सुंदर लगीं अदिति

विज्ञापन

संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी’ में अपनी गज गामिनी चाल से सुर्खियां बटोरने वाली अभिनेत्री अदिति राव हैदरी अब 78वें कान फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेरने पहुंची हैं। अदिति फिल्म फोरी की स्क्रीनिंग के लिए कान की रेड कार्पेट पर पहुंचीं। इस दौरान अदिति राहुल मिश्रा और चोपर्ड ज्वेल्स के डिजाइन किए हुए शिमरी ऑम्ब्रे बॉडीकॉन गाउन में पहुंचीं। जिसे प्रियंका कपाड़िया बदानी ने स्टाइल किया था। अदिति ने गले में एक नेकलेस पहनकर अपने लुक को कम्प्लीट किया। इस सिम्पल और सोबर लुक में अदिति काफी खूबसूरत लगीं।

बॉलगाउन में रेड कार्पेट पर उतरीं नाओमी

विज्ञापन

ब्रिटिश फैशन मॉडल नाओमी कैंपबेल भी 78वें कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर उतरीं।



ब्लैक आउटफिट में नाओमी काफी स्टनिंग लगीं। नाओमी ब्लैक कलर के हैवी बॉलगाउन में नजर आईं। खुले बालों वाले हेयरस्टाइल में नाओमी ने रेड कार्पेट पर अलग-अलग पोज भी दिए।



यह खबर भी पढ़ेंः Janhvi Kapoor: कान में जान्हवी को देख फैंस को याद आईं श्रीदेवी, आउटफिट का बनारस से है खास कनेक्शन

नताशा पूनावाला ने दिखाया अपना स्वैग
भारत के प्रतिष्ठित बिजनेसमैन अदार पूनावाला की पत्नी और मॉडल नताशा पूनावाला ने भी कान के रेड कार्पेट पर अपना स्वैग दिखाया।



नताशा ने जॉन गैलियानो के भारत से प्रेरित स्प्रिंग-समर कलेक्शन से एक डायर ड्रेस पहनकर कान की रेड कार्पेट पर कदम रखा। इसे फॉल-विंटर 2002 आर्काइव से एक जैकेट के साथ जोड़ा गया था। नताशा के इस मैक्सिमल लुक को अनाइता श्रॉफ अदजानिया ने स्टाइल किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें