फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Film Gandhi: ‘गांधी’ को मिला TIFF में स्टैंडिंग ओवेशन, हंसल मेहता की सीरीज को अंतर्राष्ट्रीय दर्शकों ने सराहा

Tue, 09 Sep 2025 05:11 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हंसत मेहता डायरेक्टेड सीरीज ‘गांधी’ इन दिनों चर्चा में है। इस सीरीज का प्रीमियर टोरंटो इंंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) में हुआ। इस फिल्म फेस्टिवल में सीरीज ‘गांधी’ को काफी सराहा गया है।
विज्ञापन
सीरीज 'गांधी' की टीम - फोटो : इंस्टाग्राम@pratikgandhiofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हंसल मेहता और सीरीज 'गांधी' की पूरी टीम इन दिनों 50वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में मौजूद है। इस फिल्म फेस्टिवल में सीरीज का प्रीमियर हुआ, जहां दर्शकों ने इसे खूब सराहा और स्टैंडिंग ओवेशन दिया यानी खड़े होकर काफी देर तक तालियां बजाईं। इस प्रतिक्रिया से हंसल मेहता और पूरी टीम काफी गदगद है। 

TIFF में शामिल होने वाली पहली भारतीय सीरीज बनी ‘गांधी’

विज्ञापन

‘गांधी’ टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने वाली पहली भारतीय सीरीज है। यह सीरीज मोहनदास करमचंद गांधी यानी महात्मा गांधी की कहानी कहती है। कैसे एक शर्मीला लड़का बड़ा होकर अंहिसा और बदलाव की राह लोगों को दिखाता है, इस स्टोरी लाइन पर सीरीज की कहानी है। इस सीरीज में म्यूजिक एआर रहमान ने दिया है।  

ये खबर भी पढ़ें: Pratik Gandhi: ‘फुले’ की असफलता का कारण क्या है? प्रतीक गांधी ने बताया फिल्म इंडस्ट्री का असली सच 


विज्ञापन

सीरीज गांधी - फोटो : एक्स@mehtahansal
युवा महात्मा गांधी के रोल में नजर आएंगे प्रतीक 
इस सीरीज में प्रतीक गांधी ने युवा गांधी यानी मोहनदास करमचंद गांधी का रोल किया है। प्रतीक इस रोल को अपने करियर का सबसे खास किरदार मानते हैं। वहीं सीरीज में कस्तूरबा गांधी का रोल भामिनी ओझा ने किया है। यह सीरीज रामचंद्र गुहा की किताब 'गांधी बिफोर इंडिया' और 'गांधी: द इयर्स दैट चेंज्ड द वर्ल्ड' पर बेस्ड है। 

हंसल मेहता और प्रतीक गांधी दोबारा कर रहे हैं साथ काम 
'गांधी' सीरीज से पहले डायरेक्टर हंसल मेहता और प्रतीक गांधी ने सीरीज 'स्कैम 1992' में साथ काम किया था। यह सीरीज भी काफी पॉपुलर हुई। प्रतीक गांधी ने अपने अभिनय से दर्शकों को हैरान कर दिया था। अब यह डायरेक्टर, एक्टर की जोड़ी ‘गांधी’ जैसी बेहतरीन कहानी दर्शकों के लिए लेकर आई है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें