फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hansal Mehta: निर्देशक हंसल मेहता ने तीन साल से नहीं किया ये काम, बताया जिंदगी बदलने वाला फैसला

Sat, 21 Jun 2025 10:24 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hansal Mehta Life Turning Point: हंसल मेहता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है। इसमें उन्होंने अपने एक फैसले को जिंदगी बदलने वाला बताया है। यूजर्स इस पोस्ट की खूब तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
हंसल मेहता - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जाने माने फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने इंस्टाग्राम पर एक बेहतरीन पोस्ट की है। इस पोस्ट की कई लोगों ने तारीफ की है। पोस्ट में हंसल मेहता ने कई साल की लत के बाद धूम्रपान छोड़ने के अपने सफर के बारे में बताया है। पोस्ट में हंसल मेहता ने क्या लिखा है और लोग इसकी क्यों तारीफ कर रहे हैं, आइए जानते हैं।

विज्ञापन


हंसल मेहता ने तीन साल तक नहीं लिया एक भी कश
हंसल मेहता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है कि उन्हें धूम्रपान छोड़े हुए तीन साल से ज्यादा हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने एक भी कश नहीं लिया है। फिल्म निर्माता ने बताया कि उन्होंने 29 साल की उम्र में धूम्रपान करना शुरू किया था और जल्द ही वह इसके आदी बन गए थे। 


Trending Videos

हंसल मेहता की जिंदगी बदलने वाला मोड़
हंसल मेहता ने पोस्ट के जरिए बताया 2017 में वह हार्ट स्टेंट प्रक्रिया से गुजरे, इसके बावजूद उन्होंने धूम्रपान नहीं छोड़ा। हालांकि, उन्होंने बताया कि ज्यादा शराब पीने और धूम्रपान करने के बाद एक रात सब कुछ बदल गया। इसी रात उन्होंने फैसला किया कि वह एक दिन सिगरेट के बिना रहने की कोशिश करेंगे। यह उनके धूम्रपान छोड़ने के सफर में एक जिंदगी बदलने वाला मोड़ बन गया।

यह खबर भी पढ़ें: Shah Rukh Khan: नियमों के खिलाफ हो रहा मन्नत में मरम्मत का काम?, शिकायत के बाद शाहरुख के घर पहुंचे अधिकारी

तीन फिल्में लेकर आ रहे हैं हंसल मेहता - फोटो : इंस्टाग्राम@hansalmehta
तीन साल से खुल कर जी रहे हंसल मेहता
हंसल मेहता ने आगे लिखा कि धूम्रपान छोड़ना उनके जीवन का सबसे अहम फैसला रहा। इसे छोड़ने के बाद अब वह ज्यादा जीवंत महसूस करते हैं। मेहता ने लिखा 'तीन साल बाद, मैं यह पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि धूम्रपान छोड़ना मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा फैसला रहा। जिंदगी जीने का मजा ही कुछ अलग हो गया है। सांसें भरी हुई लगती हैं। मैं ज्यादा जीवंत महसूस करता हूं। कभी-कभी, सबसे छोटा 'नहीं' आपकी सबसे बड़ी 'हां' बन सकता है।'
विज्ञापन

लोगों के कमेंट और हंसल मेहता का काम
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने हंसल मेहता की तारीफ की है। हंसल मेहता की पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा है 'यह बहुत प्रेरणादायक है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा 'काश यह आत्मनिरीक्षण दूर-दूर तक पहुंच जाए।' एक और यूजर ने लिखा 'वाह आप महान हैं सर, आप और तरक्की करें।'
हंसल मेहता को शाहिद (2013), सिटीलाइट्स (2014), अलीगढ़ (2015) और ओमेर्टा (2017) जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें