फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurucharan Singh: 'सोढ़ी' के पिता को सता रही बेटे की याद, बोले- आर्थिक स्थिति के बारे में नहीं थी कोई जानकारी

Mon, 13 May 2024 01:42 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

गुरुचरण सिंह को 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सोढ़ी का किरदार निभाने के लिए पहचाना जाता था। वह 22 अप्रैल से लापता है। हाल ही में दिल्ली पुलिस ने शो के सेट पर जाकर उनके पूर्व सह-कलाकारों से भी उनके बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन
गुरुचरण सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉमेडी टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम गुरुचरण सिंह कथित तौर पर लंबे वक्त से लापता हैं। वह 22 अप्रैल को दिल्ली स्थित अपने आवास से मुंबई के लिए निकले थे। तब से उनकी कोई खोज खबर नहीं है। दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया गया है कि 'सोढ़ी' आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। अब हाल ही में उनके पिता हरजीत सिंह ने इसे लेकर बात की है।

विज्ञापन

बेटे की आर्थिक स्थिति की नहीं थी जानकारी

हरजीत सिंह ने कहा, 'मुझे अपने बेटे की आर्थिक स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उसने मुझे इसके बारे में कभी कुछ नहीं बताया। इसलिए मुझे इन सब के बारे में जानकारी नहीं है। मुझे यकीन है कि अगर पुलिस को कुछ मिला है, तो वे मुझे सूचित करेंगे। मेरी उमर ऐसी है कि मेरी तबीयत ठीक नहीं रहती है। अब कई दिन हो गए हैं। इस मामले पर कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं आई है। हम बस उनके वापस आने का इंतजार कर रहे हैं।' 

Esha Gupta: ईशा गुप्ता स्पैनिश ब्वॉयफ्रेंड से जल्द कर सकती हैं शादी, बोलीं- ‘अब तक मेरे तीन बच्चे होते’

विज्ञापन

इस दिन हुई थी पिता की आखिरी बात
इसके साथ ही 'सोढ़ी' के पिता ने बताया कि उनके बेटे से उनकी आखिरी बात कब हुई थी। उन्होंने बताया कि गुरुचरण ने 21 अप्रैल को उनका जन्मदिन मनाया था। तभी आखिरी बार उनकी बात भी हुई थी। गुरुचरण ने अपने पिता को आश्वासन दिया था कि वह एक-दो दिन में घर लौट आएंगे। गुरुचरण सिंह के पिता भी याद करते हैं कि अभिनेता परेशान दिख रहे थे, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि उन्हें क्या परेशानी है। 
विज्ञापन


दस से अधिक बैंक खाते कर रहे थे उपयोग

दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच जारी रखी है। बीते दिनों तारक मेहता के सेट पर भी दिल्ली पुलिस ने उनके पूर्व को-स्टार्स से बात की थी। गुरुचरण सिंह क्रेडिट कार्ड का लगातार उपयोग कर रहे थे। पुलिस को जांच में यह भी पता चला कि वह 10 से अधिक बैंक खाते उपयोग कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने एक एटीएम से 14,000 रुपये निकाले थे। 

Safeena: सैफीना ने सरेआम किया कीस, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो, फैंस- इनको दिखावा करने से मतलब है

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें