तस्वीरें आईं सामने
गुरुवार को सीएम एकनाथ शिंदे ने गोविंदा को पार्टी की सदस्यता दिलाई, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। पार्टी में शामिल होने के बाद गोविंदा ने कहा, 'मैंने सोचा था कि मैं दोबारा राजनीति में प्रवेश नहीं करूंगा, लेकिन अब मैं शिव सेना में शामिल हो रहा हूं और मेरे लिए यह भगवान का आशीर्वाद है'। वहीं, इस दौरान अभिनेता ने सीएम एकनाथ शिंदे की भी तारीफ की।
राज्यसभा सांसद मिलिंद देवड़ा ने दी ये प्रतिक्रिया
गोविंदा के राजनीति में वापसी पर राज्यसभा सांसद मिलिंद देवड़ा की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। देवड़ा ने कहा, 'मैं गोविंदा को बीते 25 साल से जानता हूं। हम दोनों ने साल 2004 में साथ में चुनाव भी लड़ा था। मेरे दिवंगत पिता ही उन्हें कांग्रेस में लेकर आए थे। गोविंदा एक साफ दिल वाले इंसान है, जो देश की सांस्कृतिक राजधानी मुंबई का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं'।