गोविंदा बोले- खुद कॉल करके बात करते हैं
समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में गोविंदा ने कहा, 'वे (अनुपम खेर) देश के बहुत अच्छे कलाकारों में से एक हैं। जब मैंने उनके साथ काम किया, तो मैंने समझा कि वो कितने सरल, सुलभ और सहज इंसान हैं। वो हमेशा सबके बारे में सोचते हैं। अगर उन्हें लगता है कि शूट के बाद कुछ और बेहतर हो सकता था, तो वो खुद कॉल करके हमसे बात करते हैं'।
गोविंदा और अनुपम खेर की फिल्में
गोविंदा और अनुपम खेर ने 'क्यों की... मैं झूठ नहीं बोलता', 'जोड़ी नंबर 1', 'दीवाना मस्ताना', 'आंटी नंबर 1' और 'एक और एक ग्यारह' जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है। बता दें कि अनुपम खेर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में गोविंदा की बहुत तारीफ की थी। यह तारीफ ऐसे समय में की गई है, जब गोविंदा इन दिनों लगातार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा हो रही है।
गोविंदा का वर्क फ्रंट
गोविंदा इन दिनों कोमल रानी स्वर्णकार के साथ अपनी आने वाली फिल्म 'रूपा' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसके जरिए चीची लंबे अरसे बाद कमबैक कर रहे हैं। उन्हें आखिरी बार 2019 की फिल्म 'रंगीला राजा' में देखा गया था। इसके बाद 2022 की डॉक्यूमेंट्री 'नाम था कन्हैयालाल' में देखा गया था।
गोविंदा पर क्या बोले अनुपम?
बीते दिनों अनुपम खेर ने भी एक बातचीत में गोविंदा की निजी जिंदगीं के बारे में बात की थी और साथ ही गोविंदा के अभिनय की तारीफ की। फरीदून शहरयार से हुई बातचीत में अनुपम ने कहा, ‘मैं गोविंदा का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। मुझे लगता है कि वह उन बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं जिनके साथ मैंने काम किया है। मैंने उनके साथ 10-12 फिल्में की हैं। अभिनय, नृत्य और अभिनय में कोई भी उनका मुकाबला नहीं कर सकता।'
आगे अपनी बातचीत में अनुपम खेर ने कहा, ‘आपको अपने निजी जीवन या अपनी आदतों को अपने पूरे जीवन पर हावी नहीं होने देना चाहिए। मुझे उस पर फैसला सुनाने का कोई अधिकार नहीं है। वह अपनी जिंदगी को बेहतर जानता है और वह इससे निपट सकता है।'