फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ray Liotta Dies: अमेरिका के मशहूर अभिनेता रे लिओटा का निधन, 67 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Fri, 27 May 2022 05:44 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, वाशिंगटन
विज्ञापन
अभिनेता रे लिओटा - फोटो : ANI
विज्ञापन

अमेरिका के मशहूर अभिनेता रे लिओटा का  67 वर्ष की आयु में निधन हो गया। खबरों की मानें तो वह डोमिनिकन गणराज्य में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे इस दौरान नींद में ही उनकी मृत्यु हो गई। उनके सहयोगी जेनिफर एलन ने कहा कि लिओटा डेंजरस वाटर्स फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। 

विज्ञापन


रे लिओटा गुडफेलस फिल्म में डकैत हेनरी हिल की भूमिका निभाने के लिए जाने जाते थे, यह किरदार काफी प्रसिद्ध हुआ था इसके अलावा वह फील्ड ऑफ ड्रीम्स में भी दिखाई दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


गुडफेलस में रिओटा के साथ काम कर चुकी सह लोरेन ब्रैको ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि मैं रे के बारे में यह भयानक खबर सुनकर पूरी तरह से टूट गई हूं मैं दुनिया में कहीं भी जाती हूं और लोग मेरे पास आते हैं और मुझे बताते हैं कि उनकी पसंदीदा फिल्म गुडफेलस है। फिर वे हमेशा पूछते हैं कि उस फिल्म को बनाने का सबसे अच्छा हिस्सा क्या था। मेरी प्रतिक्रिया हमेशा एक ही रही है ... रे लिओटा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें