रिहाना और ईशा अंबानी का वीडियो वायरल
बीती रात आयोजित हुए इवेंट में पॉप स्टार रिहाना ने ब्लैक कलर के आउटफिट में शिरकत की। वहीं, ईशा अंबानी स्काई ब्लू कलर की ड्रेस में बेहद जुदा अंदाज में पहुंचीं। रिहाना और ईशा ने पहले गर्मजोशी के साथ एक-दूसरे से मुलाकात की। इसके बाद दोनों साथ में स्टेज तक पहुंचीं। दोनों के लुक की नेटिजंस तारीफ कर रहे हैं।
रिहाना ने इवेंट में किया डांस
ब्यूटी इवेंट में रिहाना ने जमकर मस्ती की। इस दौरान उन्होंने डांस परफॉर्मेंस दी। हाथ में माइक थामे, जैसे ही उन्हें म्यूजिक बीट सुनाई दी तो वे खुद को डांस करने से नहीं रोक पाईं। वहां मौजूद लोग भी उनका नाम लेकर पुकारने लगे। मस्ती भरे अंदाज में थिरकते हुए उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
साल 2024 में भारत आई थीं रिहाना
बता दें कि रिहाना इससे पहले साल 2024 में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में आई थीं, जहां उन्होंने परफॉर्म किया था। साल 2024 में मार्च में अनंत और राधिका की शादी का तीन दिवसीय प्री-वेडिंग फंक्शन जामनगर में आयोजित हुआ था। कई बॉलीवुड सेलेब्स के साथ-साथ रिहाना भी यहां पहुंची थीं। उन्होंने यहां परफॉर्मेंस से फंक्शन में चार चांद लगाए थे।