फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranveer Allahbadia: रणवीर अल्लाहबादिया पर सुप्रीम कोर्ट ने की सख्त कार्रवाई, गौरव तनेजा का बयान

Fri, 21 Feb 2025 07:32 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ranveer Allahbadia: रणवीर अल्लाहबादिया मामले पर यूट्यूबर गौरव तनेजा ने अपनी बात रखी है। उन्होंने बताया है कि इस मामले में रणवीर के अलावा किन लोगों को केस में शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
गौरव रणवीर - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'इंडियाज गॉट लैटेंट' मामला अभी भी सुर्खियों में है। इस पर कानून के पूर्व छात्र और यूट्यूबर गौरव तनेजा ने एक वीडियो शेयर कर अपनी बात रखी है। उन्होंने रणवीर अल्लाहबादिया पर सुप्रीम कोर्ट की तरफ से की गई कार्रवाई को बहुत सख्त बताया है। रणवीर अल्लाहबादिया का पासपोर्ट सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

यूट्यूब पर भी हो सकती है कार्रवाई
रणवीर अल्लाहबादिया के मामले में तब विवाद पैदा हुआ, जब समय रैना के यूट्यूब शो की एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस क्लिप में रणवीर अल्लाहबादिया ने एक कंटेस्टेंट के मां-बाप को लेकर भद्दे कमेंट किए थे। इस पर लोगों का गुस्सा फूटा और रणवीर-समय दोनों के खिलाफ कई केस दर्ज किए गए। इस शो में जो लोग भी शामिल हुए थे, उन सभी मेहमानों पर भी एफआईआर की गई। गौरव तनेजा को लगता है कि कई पार्टियां जिनमें यूट्यूब भी शामिल है को कानूनी कार्रवाई का समाना करना पड़ेगा।

यह खबर भी पढ़ें: Stand Up Comedians: हर्ष गुजराल से लेकर मुनव्वर फारूकी तक, फिल्मों में नजर आए ये स्टैंडअप कॉमेडियन्स
 

केस बनेगा मिसाल
गौरव तनेजा के मुताबिक जिन लोगों ने भद्दे कमेंट नहीं किए हैं, उनका नाम भी एफआईआर में शामिल है। उन्होंने बताया कि 'कॉमन इंटेशन' के अंतर्गत सभी लोग इसमें बराबरी से शरीक हैं। उनके मुताबिक ये केस ऑनलाइन कंटेट बनाने वाले लोगों के लिए एक कानूनी मिसाल कायम करेगा। 

यह खबर भी पढ़ें: Preity Zinta: ऑनलाइन जज किए जाने पर सोशल मीडिया पर भड़कीं प्रीति जिंटा, यूजर्स को सुनाई खरी खोटी
 

उपासना स्थल कानून पर नई याचिकाओं से सुप्रीम कोर्ट नाराज - फोटो : ANI
बोलने की आजादी की हदे हैं
गौरव तनेजा ने बताया कि रणवीर अल्लाहबादिया इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट गए थे। उन्होंने आर्टिकल 32 के तहत बोलने की आजादी को लेकर इस केस को चैलेंज किया था। उन्होंने बताया कि बोलने की आजादी का हक सभी नागरिकों को है, लेकिन इसकी की सीमाएं हैं, जैसे कि शालीनता और नौतिकता। 
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने दिया बयान
पिछले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट ने अगले आदेश तक रणवीर अल्लाहाबादिया को किसी भी शो में शामिल नहीं होने के लिए कहा है। सुप्रीम कोर्ट के जज सूर्यकांत और एनके सिंह ने इस मामले की निंदा है। उन्होंने कहा है कि इससे गलत मानसिकता झलकती है और ये परिवार और समाज के लिए शर्मिंदगी का सबब है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें