'हमने कोई गुनाह नहीं किया'
राखी सावंत ने आगे कहा, 'जो 90-90 साल की महिलाओं के साथ रेप केस पेंडिंग हैं पांच-पांच और दस साल से पहले उन्हें सॉल्व कीजिए। मेरे पास तो आपके पास देने को पैसा भी नहीं। मैं तो दुबई में रहती हूं। कोई काम धंधा भी नहीं। पैसे भी नहीं दे पाऊंगी तो क्या करोगे मुझे बुलाकर? कोई फायदा नहीं। हमने तो कोई गुनाह नहीं किया। हम तो व्हाइट कॉलर हैं'। यह वीडियो विरल भियानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।
यूजर्स ने किया ट्रोल
राखी सावंत की इस टिप्पणी पर यूजर्स उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'महाराष्ट्र साइबर सेल ने बिल्कुल सही किया। होना तो ये चाहिए कि राखी को समन न भेजा जाए, डायरेक्ट जेल भेजा जाए'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अभी से मुंबई पुलिस पर पैसा लेने का आरोप लगा रही हो। ऐसे शो में आप गई ही क्यों?'। बता दें कि 'इंडियाज गॉट लैटेंट' के एक एपिसोड में राखी सावंत भी बतौर मेहमान शिरकत करने पहुंची थीं।
Stand Up Comedians: हर्ष गुजराल से लेकर मुनव्वर फारूकी तक, फिल्मों में नजर आए ये स्टैंडअप कॉमेडियन्स